गरियाबंद. राजधानी रायपुर से पिकनिक मनाने के लिए गरियाबंद क्षेत्र के कुकदा डैम पहुंचे 10 दोस्तों को यह अंदाजा नहीं था कि उनमें से एक कभी वापस नहीं लौटेगा. सभी दोस्त मस्ती के दौरान डैम में नहाने के लिए उतरे थे, तभी एक युवक पानी में डूब गया. डूबने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई. मृतक की पहचान रायपुर के भनपुरी निवासी 18 वर्षीय आर्यन सिन्हा के रूप में हुई है.

यह पूरा मामला पाण्डुका थाना का है. जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को 10 दोस्तों का ग्रुप पिकनिक मनाने के लिए पहुंचा हुआ था. सभी दोस्तों का प्लान पहले गजपल्ला में पिकनिक मनाने का था लेकिन वहां पानी नहीं होने के कारण सभी कुकदा पहुंचे. घटना की सूचना पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची. रेस्क्यू कर युवक के शव को बाहर निकाला गया.
रायगढ़। जिले में खरीफ सीजन को देखते हुए अवैध खाद भंडारण और परिवहन पर सख्त…
कोंडागांव। जिले के विश्रामपुरी क्षेत्र स्थित ग्राम मानिकपुर में मंगलवार सुबह एक हादसे ने पूरे…
मध्यप्रदेश में विकेंद्रीकृत नवकरणीय ऊर्जा के विस्तार और तकनीकी चुनौतियों के समाधान पर भोपाल में…
धमतरी। शादी कार्ड बंटने के बाद प्रशासन की टीम गांव पहुंचकर बाल विवाह रुकवाया। दूल्हे…
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री से पहले तापमान में बढ़ोतरी का दौर जारी है.…
डॉ. पाठक जैसे विरले शिक्षकों का शिष्य होना सौभाग्य की बात, विज्ञान के क्षेत्र में…