CG : गंगरेल बांध में 62.87 फीसदी जलभराव

रायपुर, प्रदेश में बीते चार दिनों में हुई जोरदार बारिश से कई बड़े, मध्यम और लघु जलाशय आधे से ज्यादा भर गए हैं. वहीं दो बड़े बांध 100 फीसदी के स्तर पर पहुंच गए हैं. वहीं सात मध्यम और छोटे बांधों में भी सौ फीसदी तक भंडारण हो गया है. एक दर्जन से ज्यादा अन्य बांध भी सौ फीसदी तक पहुंचने से कुछ ही पीछे हैं. बीते सप्ताह के अंतिम चार दिनों में हुई बारिश में ही औसत भंडारण दस फीसदी तक बढ़ गया है. इधर रविशंकर जलाशय में भराव का स्तर बढ़ने की वजह से लिंकिंग बांधों में भंडारण कम नजर आ रहा है. कई बांधों में जल स्तर बढ़ने के साथ पानी छोड़ने की भी कवायद हो रही है. प्रदेश में बीते लगभग बीस दिनों की बारिश में औसत जल भराव पर नजर डालें तो बांधों में करीब 30 फीसदी का इजाफा हुआ है. जल संसाधन विभाग के विशेषज्ञ इसे अच्छी स्थिति मान रहे हैं. बीते साल 27 जुलाई की अवधि में बांधों में जल भंडारण बेहतर स्थिति में नहीं था. इधर बिलासपुर का खारंग और मुंगेली जिले का मनियारी जलाशय सौ फीसदी के स्तर पर है.

राज्य का बिलासपुर स्थित खारंग जलाशय 100 फीसदी भर चुका है. वहीं मुंगेली जिले का मनियारी जलाशय भी सौ फीसदी पहुंचने की कगार पर है. हालांकि धमतरी जिला स्थित रविशंकर जलाशय अभी अपनी क्षमता का आधा ही भर पाया है. यहां अभी औसत जल भराव 54 फीसदी तक पहुंच गया है. अब यहां से पानी छोड़े जाने की स्थिति है. गंगरेल जलाशय के केचमेंट क्षेत्र में भी इस साल अच्छी बारिश दर्ज की गई है. हालांकि बिलासपुर के अरपा भैंसाझार में जल भराव की स्थिति काफी धीमी है. यहां भंडारण कम भी हुआ है. विभागीय अफसरों की मानें तो जल स्तर बढ़ने के साथ पानी छोड़ने की वजह से ऐसा हो रहा है. चार दिनों में तांदुला में 13 प्रतिशत और सिकासार में 14 प्रतिशत और सोंदूर में 17 प्रतिशत का इजाफा हुआ है लेकिन गंगरेल फीडर में पानी छोड़ने की वजह से दुधावा में 13 फीसदी की गिरावट आई है.

kgnews

Recent Posts

गुना के डायल-112 हीरोज कार दुर्घटना में घायल हुए 5 व्यक्तियों को अस्पताल पहुँचाया

गुना के डायल-112 हीरोज कार दुर्घटना में घायल हुए 5 व्यक्तियों को अस्पताल पहुँचाया

भोपाल  गुना जिले के थाना आरोन क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं साहसिक कार्रवाई…

5 hours ago
विगत 10 दिनों में 2 करोड़ 90 लाख रूपए से अधिक मूल्य के मादक पदार्थ एवं अन्य संपत्ति जब्त

विगत 10 दिनों में 2 करोड़ 90 लाख रूपए से अधिक मूल्य के मादक पदार्थ एवं अन्य संपत्ति जब्त

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में गांजा, एमडी ड्रग्स, स्मैक (हेरोइन), ब्राउन शुगर, डोडाचूरा तथा…

5 hours ago
प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों से गूंजा योग का वैश्विक संदेश, योग अपनाने का लिया गया सामूहिक संकल्प

प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों से गूंजा योग का वैश्विक संदेश, योग अपनाने का लिया गया सामूहिक संकल्प

भोपाल  अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के अवसर पर मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड द्वारा कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन…

5 hours ago
विश्‍व को भारत का अमूल्‍य उपहार है योग: राष्‍ट्रपति मुर्मु

विश्‍व को भारत का अमूल्‍य उपहार है योग: राष्‍ट्रपति मुर्मु

भोपाल  अंतर्राष्‍ट्रीय योग दिवस राष्‍ट्रपति  द्रौपदी मुर्मु ने कहा है कि हम भारत की उस…

6 hours ago
1000 विशिष्टजन विशेष ट्रेन से करेंगे सोमनाथ धाम की यात्रा, 22 जून को रायपुर से मुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ

1000 विशिष्टजन विशेष ट्रेन से करेंगे सोमनाथ धाम की यात्रा, 22 जून को रायपुर से मुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ

रायपुर  भारतीय संस्कृति, आस्था और राष्ट्रीय स्वाभिमान के प्रतीक सोमनाथ धाम से जुड़ने के लिए…

6 hours ago
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 15 हजार से अधिक श्रमिकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 15 हजार से अधिक श्रमिकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

भोपाल  श्रम और पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने प्रदेश के श्रमिकों…

6 hours ago