जांजगीर-चांपा। अकलतरा थाना क्षेत्र के कोटमीसोनार गांव में पति की हत्या के मामले में कुछ घंटो बाद आरोपी प्रेमी और पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। प्रेम प्रसंग के चलते पत्नी के सामने ही प्रेमिन ने गैंती से वारकर युवक की हत्या कर दी थी। बताया जा रहा है कि, युवती अपने प्रेमी के साथ भाग गई थी और दो दिन पहले ही वापस लौटी थी। आरोपी प्रेमी का नाम युवराज निषाद है, जो मुंगेली जिले के रौनीकापा गांव का रहने वाला है।
दरअसल, युवक अमरनाथ केंवट की पत्नी का युवराज निषाद से प्रेम प्रसंग था और उसकी पत्नी भाग गई थी। इसके बाद 2 दिन पहले ही वापस आई थी। फिर उसने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति अमरनाथ की हत्या की साजिश रची और प्रेमी उसके घर पहुंचा। यहां पत्नी के सामने ही प्रेमी ने उसके पति अमरनाथ की हत्या कर दी और वारदात के बाद फरार हो गया था। घटना की सूचना के बाद पुलिस सक्रिय हुई। इसके बाद आरोपी प्रेमी युवराज निषाद, आरोपी पत्नी को घटना के कुछ घंटो बाद अकलतरा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
भोपाल नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा विभाग के अपर मुख्य सचिव मनु वास्तव ने कहा कि…
भोपाल जब सरकारी प्रयास और एक माँ का संकल्प आपस में मिलते हैं, तो कुपोषण…
भोपाल मुरैना जिले के थाना कैलारस क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं मानवीय संवेदनशीलता…
रायपुर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 5 गांवों में लगाई चौपाल उप मुख्यमंत्री तथा स्थानीय…
इंदौर स्कूल चले हम अभियान के अंतर्गत कलेक्टर शिवम वर्मा ने मंगलवार को शासकीय उत्कृष्ट…
भोपाल श्रमिकों और उनके परिवारों को सामाजिक सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास और सम्मानजनक जीवन उपलब्ध…