महासमुंद गणतंत दिवस के लिए आज कलेक्टर प्रभात मलिक और पुलिस अधीक्षक राजेश कुकरेजा की मौजूदगी में गणतंत्र दिवस परेड की फुल ड्रेस रिहर्सल की गई। पूर्वाभ्यास में पुलिस, नगर सैनिक, एनसीसी एनएसएस की कुल 11 टुकड़ियों ने परेड की सलामी दी। रिहर्सल स्थानीय मिनी स्टेडियम में आयोजित की गई। इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी उमेश साहू मंच में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में पहुँचे।
मिनी स्टेडियम में रिहर्सल सुबह 9.00 बजे शुरू हुई। आज फुल ड्रेस रिहर्सल में 6 स्कूलों द्वारा राष्ट्रीय भावना से ओतप्रोत गीत संगीत पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुति दिया गया। आज उनकी भी अंतिम रिहर्सल की गई। समारोह का मुख्य आकर्षण 12 स्कूलों के लगभग 900 बच्चों द्वारा एरोबिक्स जुंबा पीटी प्रदर्शन होगा। इसके अलावा 14 विभागों की झांकी निकाली जाएगी। शहीद के परिजनों का सम्मान व उत्कृष्ट कर्मचारियों को सम्मानित भी किया जाएगा। इस अवसर पर जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी एस. आलोक. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव, अनुविभागीय अधिकारी उमेश साहू एवं संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे ।
रायपुर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर के सरदार बलबीर…
सक्ती. जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सक्ती…
भोपाल "स्कूल चले हम" अभियान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में "स्कूल चले हम"…
भोपाल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने मध्यप्रदेश भ्रमण के पहले दिन गुरुवार को बैतूल में आयोजित…
भोपाल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का गुरुवार को बैतूल प्रथम आगमन पर गोंडी जनजातीय कड़पड़ा दल…
रायपुर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु…