गोविन्दपुरा क्षेत्र की स्वीकृत सड़कों का निर्माण शीघ्र – राज्य मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर

भोपाल

पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा कि गोविन्दपुरा विधानसभा क्षेत्र की स्वीकृत सड़कों का निर्माण कार्य शीघ्र शुरू होगा। लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने राज्य मंत्री श्रीमती गौर के प्रस्ताव पर संबंधित अधिकारियों को यह निर्देश दिये। राज्य मंत्री श्रीमती गौर ने लोक निर्माण मंत्री सिंह से मंत्रालय में भेंट कर गोविन्दपुरा विधानसभा क्षेत्र की स्वीकृत और निर्माणाधीन सड़कों की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया।

राज्य मंत्री श्रीमती गौर ने प्रस्ताव में आशिमा मॉल से बाबड़िया कला चौराहा तक रेलवे ओवर ब्रीज का निर्माण के संबंध में प्रस्ताव देते हुए बताया कि परियोजना का डीपीआर मुख्य अभियंता सेतु परिक्षेत्र कार्यालय से प्रमुख अभियंता कार्यालय लोक निर्माण विभाग को प्रशासकीय स्वीकृति के लिये भेजा गया है। उन्होंने बताया कि इलाहबाद बैंक के सामने पिपलानी से खजूरी कला बायपास स्वीकृत मार्ग का भूमिपूजन किया जा चुका है। इसका कार्य प्रारंभ किया जाना है। श्रीमती गौर कैरियर कॉलेज से डीआरएम कार्यालय तक मार्ग निर्माण के संबंध में बताया कि पूर्व यह मार्ग स्वीकृत किया जा चुका है परन्तु इसका कार्य प्रारंभ नहीं हुआ है।

राज्य मंत्री श्रीमती गौर आनंद नगर से कोकता बायपास मार्ग के कार्य में तेजी लाने का अनुरोध किया। उन्होंने जुबली गेट से नरेला जोड़ के मार्ग के संबंध में बताया कि यह मार्ग खराब हो गया है इसके नवीनीकरण की आवश्यकता है। राज्य मंत्री गौर ने सिंधिया चौक से रत्नागिरी तिराहा तक अयोध्या बायपास मार्ग चौड़ीकरण के बारे में बताया कि इस 16 किलोमीटर मार्ग को 4 लेन से 6 लेन में किया जाना है। यह मार्ग अत्याधिक भीड़ वाला है। इस मार्ग के चौराहो पर फ्लाई ओवर और रेलवे लाईन को पार करने के लिये रेलवे ओवर ब्रिज का प्रावधान भी है। इस मार्ग की लागत 994 करोड़ रूपये है। एनएएचआई द्वारा मार्ग का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि भारतमाला परियोजना में रत्नागिरि से विदिशा (मोरीकोड़ी) तक के मार्ग को चार लेन में चौड़ा करने और आनंद नगर तिराहे पर बायपास का निर्माण किया जाना है। इस 42 किलोमीटर लम्बे मार्ग की लागत 1200 करोड़ रूपये है और इसका निर्माण कार्य एएचएआई द्वारा किया जा रहा है। रत्नागिरी से मिसरोद मार्ग तक एलीवेटेड कॉरीडोर का निर्माण किया जाना है। इसकी लंबाई 15 किलोमीटर है। इसकी डीपीआर तैयार करने के लिये केन्द्र शासन द्वारा डेढ़ करोड़ रूपये स्वीकृत किये गये हैं।

 

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का दिल्ली दौरा, सियासी गलियारों में बढ़ी हलचल

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का दिल्ली दौरा, सियासी गलियारों में बढ़ी हलचल

24 जून को रायपुर से दिल्ली रवाना होंगे सीएम साय, छत्तीसगढ़ सदन में रात्रि विश्राम—केंद्रीय…

6 hours ago
अल-नीनो के मद्देनजर केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान ने ली छत्तीसगढ़ की खेती-किसानी की जानकारी

अल-नीनो के मद्देनजर केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान ने ली छत्तीसगढ़ की खेती-किसानी की जानकारी

रायपुर अल-नीनो के प्रभाव से इस बार मानसून कमजोर रहने की आशंका के बीच छत्तीसगढ़…

6 hours ago
भू-माफियाओं और अवैध कब्जाधारियों पर शासन का सख्त प्रहार, बसनी में शासकीय भूमि कराई गई अतिक्रमण मुक्त

भू-माफियाओं और अवैध कब्जाधारियों पर शासन का सख्त प्रहार, बसनी में शासकीय भूमि कराई गई अतिक्रमण मुक्त

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा शासकीय भूमि की सुरक्षा और…

6 hours ago
मोहन नागर और स्व. भगवानदास रैकवार के योगदान ने मध्यप्रदेश को किया गौरवान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मोहन नागर और स्व. भगवानदास रैकवार के योगदान ने मध्यप्रदेश को किया गौरवान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राष्ट्रपति मती द्रौपदी मुर्मु जी द्वारा मंगलवार को नई…

6 hours ago
कौशल विकास और पर्यटन विभाग युवाओं के रोजगार के लिये समन्वयपूर्वक करें प्रबंध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

कौशल विकास और पर्यटन विभाग युवाओं के रोजगार के लिये समन्वयपूर्वक करें प्रबंध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में रोजगार के क्षेत्र में…

7 hours ago
राज्य डेटा सुरक्षा को मिलेगी नई मजबूती: रायपुर में उच्चस्तरीय साइबर सुरक्षा कार्यशाला सम्पन्न

राज्य डेटा सुरक्षा को मिलेगी नई मजबूती: रायपुर में उच्चस्तरीय साइबर सुरक्षा कार्यशाला सम्पन्न

रायपुर राज्य में डिजिटल गवर्नेंस के तेजी से बढ़ते दायरे और शासकीय सेवाओं के बढ़ते…

7 hours ago