CG : गरीबी को मात देकर आत्मनिर्भर बनी बुटकी

कृषि के साथ मुर्गीपालन एवं बकरीपालन को बनाया अतिरिक्त आय का माध्यम

रायपुर,

गरीबी को मात देकर आत्मनिर्भर बनी बुटकी
गरीबी को मात देकर आत्मनिर्भर बनी बुटकी

बस्तर जिले के सुदूर वनांचलों में बसे आदिवासी ग्राम  जहां गरीबी और मजदूरी जीवन की सच्चाई हुआ करती थी, वहां बिहान योजना की एकीकृत फार्मिंग क्लस्टर परियोजना ने महिलाओं की जिंदगी को नई रोशनी देने का काम कर रही है। कभी दूसरों के खेतों में मजदूरी कर परिवार का पेट पालने वाली बुटकी नाग, आज आत्मनिर्भर किसान और सफल उद्यमी बन चुकी हैं। 
        बुटकी ग्राम पंचायत तराईगुड़ा नेगानार की निवासी हैं। उनके पति जयसिंह नाग के साथ रहने वाली बुटकी पहले दूसरों के खेतों में मजदूरी करके परिवार का गुजारा करती थीं, लेकिन अब वे अपनी तीन एकड़ जमीन पर धान, मक्का एवं साग सब्जी का उत्पादन करने सहित मुर्गी पालन और बकरी पालन से आत्मनिर्भर बन चुकी हैं।
      साल 2020 में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) की बिहान योजना से जुड़कर बुटकी ने सीता माता महिला स्वयं सहायता समूह का गठन किया। समूह को रिवॉल्विंग फंड के रूप में 15 हजार रुपए और कम्युनिटी इन्वेस्टमेंट फंड के रूप में 60 हजार रूपए मिले, जिससे उन्होंने अपनी खेती की नींव रखी। अपने विकासखण्ड मुख्यालय दरभा से महज 15 किलोमीटर दूर तराईगुड़ा नेगानार गांव में बुटकी की तीन एकड़ जमीन अब हरी-भरी फसलों से लहलहा रही है।
     बिहान योजना की एकीकृत कृषि प्रणाली उप-परियोजना के तहत उन्होंने डेढ़ एकड़ में धान की खेती की, जबकि एक एकड़ में मक्का बोया। इसके अलावा आधा एकड़ जमीन पर तोरई, करेला और सेम जैसी सब्जियों की भरपूर पैदावार हो रही है। खाली पड़ी जमीन का सदुपयोग करते हुए उन्होंने मुर्गी पालन शुरू किया और बकरी शेड बनवाकर बकरी पालन का काम भी संभाला।
      पहले मजदूरी से मुश्किल से पेट भर पाता था, लेकिन अब अपनी फसलें और पशुपालन से परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत हो गई है, बुटकी गर्व से बताती हैं कि बिहान योजना ने महिलाओं को न केवल वित्तीय सहायता दी, बल्कि एकीकृत फार्मिंग के जरिए विविध आय स्रोत सिखाए। बस्तर जैसे चुनौतीपूर्ण क्षेत्र में यह परियोजना सैकड़ों महिलाओं की आर्थिक स्थिति बदल रही है, जो गरीबी की जंजीरों से मुक्त होकर स्वावलंबन की मिसाल कायम कर रही हैं।

kgnews

Recent Posts

राजनांदगांव : डोंगरगांव रोड पर गिरे पेड़ से टकरा कर तीन घायल…

राजनांदगांव : डोंगरगांव रोड पर गिरे पेड़ से टकरा कर तीन घायल…

राजनांदगांव| शहर के रहने वाले 30 वर्षीय अंकित देवांगन रोज बाइक से डोंगरगांव से राजनांदगांव…

41 seconds ago
CG : गोलबाजार में सोने की चेन पार, अज्ञात महिला पर शक …

CG : गोलबाजार में सोने की चेन पार, अज्ञात महिला पर शक …

रायपुर। गोलबाजार इलाके में चेन स्नेचिंग की घटना सामने आई है। महिला मीडियाकर्मी अपनी बच्ची…

52 seconds ago
राजनांदगांव : कड़ी निगरानी के बीच 1784 अभ्यर्थियों ने दी नीट परीक्षा…

राजनांदगांव : कड़ी निगरानी के बीच 1784 अभ्यर्थियों ने दी नीट परीक्षा…

राजनांदगांव , देशभर में मेडिकल प्रवेश की सबसे बड़ी परीक्षा मानी जाने वाली नीट (यूजी)…

3 minutes ago
CG : घर की बाड़ी में आया तेंदुआ, दहशत में पूरा गांव …

CG : घर की बाड़ी में आया तेंदुआ, दहशत में पूरा गांव …

बलौदाबाजार। जिले के सोनाखान चौकी क्षेत्र अंतर्गत महकम गांव में उस समय हड़कंप मच गया,…

6 minutes ago
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर पुलिस परिवार ने किया सामूहिक योगाभ्यास

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर पुलिस परिवार ने किया सामूहिक योगाभ्यास

भोपाल अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज धृति कल्याण शाखा, पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा…

1 hour ago
गुना के डायल-112 हीरोज कार दुर्घटना में घायल हुए 5 व्यक्तियों को अस्पताल पहुँचाया

गुना के डायल-112 हीरोज कार दुर्घटना में घायल हुए 5 व्यक्तियों को अस्पताल पहुँचाया

भोपाल  गुना जिले के थाना आरोन क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं साहसिक कार्रवाई…

11 hours ago