सिविल लाइन थाना क्षेत्र के रजगामार रोड पर एक तेज रफ्तार कार ने पहले एक इलेक्ट्रिक ऑटो को टक्कर मारी और फिर कार से जा टकराई। यह घटना चावल गोदाम तिराहे के पास हुई, जिसमें राहगीर बाल-बाल बच गए। बताया जा रहा है कि सीजी 12 बीजी 3303 नंबर की यह कार एक डॉक्टर चला रहा था।

चावल गोदाम तिराहा चौक के पास कार ने पहले दो बाइक सवारों को अपनी चपेट में लेने से बचाया, फिर सवारी वाली इलेक्ट्रिक ऑटो को टक्कर मारी और फिर कार से टकराकर सड़क किनारे जा घुसी। चौक पर होटल चलाने वाले लूतन वर्मा ने बताया कि इस तिराहे पर अक्सर हादसे होते रहते हैं, जिनमें कई लोगों की जान जा चुकी है। उन्होंने बताया कि ठीक एक माह पहले भी एक बस की चपेट में आने से एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई थी।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *