कुम्हारी। कुम्हारी थाना क्षेत्र में गांजा की तस्करी करने वाले महेश जगत (67वर्ष) और दहीमति (50वर्ष) को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों को रूपनगर क्षेत्र में गांजा बेचते पुलिस ने रंगेहाथ पकड़ा। पुलिस ने कुल 3.400 किग्रा गांजा बरामद किया। साथ ही गांजा बिक्री से प्राप्त 12 हजार रुपए जप्त किए। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(ख),27(क) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया। सीएसपी छावनी हरीश पाटिल ने बताया कि महेश से बरामद गांजा की मार्केट में कीमत 18 हजार रुपए आंकी गई । साथ ही 8 हजार रुपए की नकदी मिली। इसी तरह आरोपी महिला दहीमती को भी रूपनगर कुम्हारी से पकड़ा। महिला के कब्जे से 1.600 किग्रा गांजा मिला। साथ ही 4 हजार रुपए की नकदी मिली, जिसे गांजा बेचकर उसने कमाया था।
बिलासपुर। डिजिटल अरेस्ट के नाम पर एक करोड़ रुपये से अधिक की ठगी करने वाले…
खैरागढ़। खैरागढ़-छुईखदान-गंडई (केसीजी) जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस…
कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी…
दुर्ग। हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग में करीब 18.87 लाख रुपये की कार खरीदी को लेकर…
बालोद। बालोद जिले के कोकान पहाड़ी में फोटोशूट के दौरान एक युवक के साथ बड़ा…
रायगढ़। रायगढ़ शहर में सार्वजनिक स्थान पर गुंडागर्दी करने वाले तीन बदमाशों के खिलाफ पुलिस…