छत्तीसगढ़

CG : गांजे की पुड़िया के साथ 3 युवक गिरफ्तार, निकले थे सप्लाई करने

रायपुर। गांजे की पुड़िया के साथ 3 युवकों को गिरफ्तार किया गया है। एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना मंदिर हसौद क्षेत्रांतर्गत रेल्वे स्टेशन माल गोदाम के पास दोपाहिया वाहन क्रमांक सीजी 04 एम.जी. 5064 में सवार दो लडके अपने पास गांजा रखे है तथा बिक्री कर रहे है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना मंदिर हसौद पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये वाहन एवं हुलियों के व्यक्तियों की पतासाजी करते हुए वाहन एवं व्यक्तियों को चिन्हाकिंत कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्तियों ने अपना नाम करण यादव एवं अनिल महेश्वरी ऊर्फ चाकू होना बताया टीम के सदस्यों द्वारा उनके दोपहिया वाहन की डिक्की की तलाशी लेने डिक्की में मादक पदार्थ गांजा रखा होना पाया गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा दोनो आरोपियो को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 02 किलो 76 ग्राम गांजा एवं बिक्री रकम 410 रूपया जुमला कीमती लगभग 17,100/- रूपये तथा घटना से संबंधित 02 नग मोबाईल फोन एवं पल्सर मोटर सायकल क्रमांक सीजी 04 एम.जी. 5064 को जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना मंदिर हसौद में अपराध क्रमांक 09/2024 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया। इसी प्रकार वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना देवेन्द्र नगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा थाना देवेन्द्र नगर क्षेत्रान्तर्गत शास्त्री नगर स्थित छत्तीसगढ़ भोजनालय के पास अपने एक्टीवा वाहन क्रमांक सी.जी. 04 एल.बी. 8744 में गांजा रखकर बिक्री करते आरोपी अमर सारथी उर्फ छोटू  गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 किलो 900 ग्राम गांजा तथा बिक्री रकम 500 रू जुमला कीमती लगभग 18,000 रू तथा घटना से संबंधित एक्टीवा वाहन क्रमांक सी.जी. 04 एल.बी. 8744 जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना देवेन्द्र नगर में अपराध क्रमांक 06/2024 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।

गिरफ्तार आरोपी
01. करण यादव पिता बुधराम यादव उम्र 22 वर्ष निवासी नवीन चौंक मंदिर हसौद थाना मंदिर हसौद जिला रायपुर।
02. अनिल महेश्वरी ऊर्फ चाकू पिता रवि महेश्वरी उम्र 22 वर्ष सा0 रीको रोड कन्या शाला के पास मंदिर हसौद थाना मंदिर हसौद जिला रायपुर।
03. अमर सारथी उर्फ छोटू पिता महेतरू घांडे उम्र 27 साल सा0 शास्त्री नगर फोकटपारा लाल चौक के पास थाना देवेन्द्र नगर रायपुर।
kgnews

Recent Posts

CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

विकास कार्यों से आमजन की सुविधाओं का होगा विस्तार - मुख्यमंत्री साय रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव…

12 hours ago
CG : ऑडियो वायरल हुआ, व्यायाम शिक्षक नौकरी से निकाला गया

CG : ऑडियो वायरल हुआ, व्यायाम शिक्षक नौकरी से निकाला गया

जांजगीर-चांपा । जिले के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, नवागढ़ में पदस्थ संविदा व्यायाम…

12 hours ago
CG : कच्चे और टपकते घर के झंझट से मिली हमेशा के लिए मुक्ति पीएम जनमन आवास योजना से ग्राम आमादरहा के मोटू राम का सपना हुआ साकार

CG : कच्चे और टपकते घर के झंझट से मिली हमेशा के लिए मुक्ति पीएम जनमन आवास योजना से ग्राम आमादरहा के मोटू राम का सपना हुआ साकार

अम्बिकापुर , केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं किस तरह अंतिम पंक्ति में खड़े…

12 hours ago
CG : मेधावी नोनी बाबू योजना से संवर रहा श्रमिक की बेटी का भविष्य,ममता राजवाड़े योजना के सहयोग से बी.एस.सी. नर्सिंग की कर रहीं पढ़ाई

CG : मेधावी नोनी बाबू योजना से संवर रहा श्रमिक की बेटी का भविष्य,ममता राजवाड़े योजना के सहयोग से बी.एस.सी. नर्सिंग की कर रहीं पढ़ाई

अम्बिकापुर , छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी नीतियां और श्रम विभाग की योजनाएं प्रदेश के गरीब…

12 hours ago
CG : पीएम सूर्य घर-मुफ्त योजना से ग्राम कंठी के उमाकांत का बिजली बिल हुआ शून्य, बिजली उपभोक्ता से बने ऊर्जादाता

CG : पीएम सूर्य घर-मुफ्त योजना से ग्राम कंठी के उमाकांत का बिजली बिल हुआ शून्य, बिजली उपभोक्ता से बने ऊर्जादाता

अम्बिकापुर , शासन की महत्वाकांक्षी पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजनाश् आम नागरिकों के लिए…

12 hours ago
CG : राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान अंतिम चरण में, सरगुजा में मिलीं ऐतिहासिक और दुर्लभ पाण्डुलिपियां

CG : राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान अंतिम चरण में, सरगुजा में मिलीं ऐतिहासिक और दुर्लभ पाण्डुलिपियां

अम्बिकापुर , कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार अग्रवाल के…

12 hours ago