कोंडागांव सिटी कोतवाली कोंडागांव अंतर्गत कुसमा गांव की नव विवाहित महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली । वर्ष 2022 में हुए आत्महत्या के मामले में लंबे विवेचना उपरांत मृतिका के ससुर और देवर को दोषी पाया गया। कोंडागांव की कोतवाली पुलिस ने दोनों दोषियों को आज आईपीसी की धारा 306 के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया है।सिटी कोतवाली कोंडागांव अंतर्गत कुसमा गांव की महिला का फरसगांव अंतर्गत पासंगी गांव में विवाह हुआ था। अपने शादी के महज 4 माह के बाद नव विवाहिता ने मायके में आकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया।मृत नव विवाहित महिला के मायके पक्ष के शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना किया। लंबे समय तक चले विवेचना में मृतका ससुर गणेश पांडे और देवर हितेन पांडे दोषी पाए गए। अब सिटी कोतवाली कोंडागांव पुलिस ने दोनों आरोपियों को आत्महत्या के लिए उकसाने के चलते गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
भोपाल भोपाल में 10 लेन सड़क निर्माण परियोजना के अंतर्गत नयापुरा सेंट्रल जेल के समीप…
भोपाल गुना जिले के थाना विजयपुर क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्पर एवं संवेदनशील कार्रवाई…
रायपुर उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव ने आज बिलासपुर में…
भोपाल खरगोन में 11 से 16 जून 2026 तक आयोजित जी.एच. रायसोनी मेमोरियल मध्यप्रदेश स्टेट…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेश में संगठित अपराधों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज गरियाबंद जिले के ग्राम दर्रापारा में अखिल भारतीय…