छत्तीसगढ़

CG : गांवों में 50-50 लाख रुपए की लागत से बनेगा स्टेडियम

राजनांदगांव विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने स्पीकर हाऊस राजनांदगांव में बजट में समिलित करने के लिए प्रस्तावित कार्यों की गहन समीक्षा की। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि आम जनता से जुड़े लोकहित के कार्य प्राथमिकता से करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे प्रस्ताव भी महत्वपूर्ण है, जिनसे आम जनता की समस्याओं का निराकरण हो सके। जिले में स्वीकृत सभी निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।

मेडिकल कॉलेज में मूलभूत सुविधाओं के लिए विद्युत, दिग्विजय स्टेडियम के इंडोर बैंडमिन्टन व बास्केटबॉल कोर्ट में विद्युतीकरण, संधारण एवं संचालन तथा अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में लड लाइट लगाने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राजनांदगांव-खैरागढ़ राजमार्ग के लिए बाइपास मार्ग का निर्माण तथा पुल-पुलिया निर्माण, सोमनी से भेड़ीकला मार्ग, ठाकुरटोला से सीआरसी सेंटर भवन पहुंच मार्ग, ग्राम सिंघोला में माता भानेश्वरी मंदिर के लिए बायपास मार्ग सहित जिले के अन्य स्थानों में सड़क निर्माण के लिए प्रस्ताव के संबंध में चर्चा की। ऐसे निर्माण कार्य जो लंबित है, उन्हें शीघ्र पूर्ण करने के लिए कहा। उन्होंने जिला पंचायत अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे ग्राम जहां आबादी अधिक हो 50-50 लाख रुपए की लागत से स्टेडियम का प्रस्ताव भेजने कहा।

kgnews

Recent Posts

कलेक्टर के निर्देशन में एसडीएम ने वेंकटनगर सहकारी समिति का किया निरीक्षण

कलेक्टर के निर्देशन में एसडीएम ने वेंकटनगर सहकारी समिति का किया निरीक्षण

अनूपपुर.  कलेक्टर हर्षल पंचोली के निर्देशन में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जैतहरी श्री कमलेश पुरी ने…

19 minutes ago
जिला चिकित्सालय अनूपपुर में निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर सम्पन्न

जिला चिकित्सालय अनूपपुर में निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर सम्पन्न

अनूपपुर.  जिला चिकित्सालय अनूपपुर में एस.वी. सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर, शहडोल तथा जिला चिकित्सालय…

31 minutes ago
गोविंद गोयल बोले- आवासीय परिसरों में संचालित व्यापार पर कार्रवाई तत्काल रोकी जाए

गोविंद गोयल बोले- आवासीय परिसरों में संचालित व्यापार पर कार्रवाई तत्काल रोकी जाए

भोपाल.  17 एवं 20 जुलाई को नगर निगम भोपाल द्वारा आवासीय परिसरों में संचालित व्यावसायिक…

38 minutes ago
फास्ट ट्रैक कोर्ट में 3 माह में होगा परीक्षा जैसे अन्य मामलों का निराकरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

फास्ट ट्रैक कोर्ट में 3 माह में होगा परीक्षा जैसे अन्य मामलों का निराकरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

फास्ट ट्रैक कोर्ट में 3 माह में होगा परीक्षा जैसे अन्य मामलों का निराकरण :…

41 minutes ago
जबलपुर हाईकोर्ट की सख्ती का बड़ा असर: NHAI ने टोल टैक्स में की 70 फीसदी तक की कटौती

जबलपुर हाईकोर्ट की सख्ती का बड़ा असर: NHAI ने टोल टैक्स में की 70 फीसदी तक की कटौती

जबलपुर बदहाल रोड के बावजूद टोल वसूली पर जबलपुर हाईकोर्ट ने सख्ती दिखाई है। इस…

42 minutes ago
CG Crime News: 9वीं के छात्र का जंगल में मिला शव, चेहरे पर पत्थर से हमला, हत्या की आशंका

CG Crime News: 9वीं के छात्र का जंगल में मिला शव, चेहरे पर पत्थर से हमला, हत्या की आशंका

अंबिकापुर. अंबिकापुर के टिहरी जंगल में 9वीं कक्षा के छात्र की बेरहमी से हत्या कर…

2 hours ago