छत्तीसगढ़

CG : हमारी सरकार राज्य में खेलों के विकास और प्रतिभावान खिलाडियों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध…

रायपुर,

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज जशपुर जिले के पत्थलगांव तहसील के ग्राम बागबहार मिनी स्टेडियम में आयोजित 33 वें ओपन चैलेंज ट्रॉफी फुटबॉल प्रतियोगिता के समापन समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री साय ने इस मौके पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बागबहार के 10 बेड के अस्पताल को 30 बेड में उन्नयन करने की घोषणा भी की। उन्होंने बागबहार के शिव मंदिर के पास तालाब के सौंदर्यीकरण, विश्रामगृह निर्माण, बागबहार चौक- चौराहों में हाई मास्क लगाने, मिनी स्टेडियम में आवश्यक सुविधाओं का विकास तथा कोतबा में अपेक्स बैंक खोलने की घोषणा की।
        समापन समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आयोजकों एवं खिलाडियों को इस प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमारी सरकार राज्य में खेलों के विकास और प्रतिभावान खिलाडियों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खेलों को आगे बढ़ाने के लिए खेलो इंडिया की शुरुआत की है। इससे भारत में कई प्रतिभावान खिलाड़ी उभर कर सामने आ रहे है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी हाल ही मैंने बिलासपुर की पर्वतारोही निशा यादव से फोन पर बात की। उसने मुझे बताया कि वह अफ्रीका सबसे ऊंची चोटी किलिमंजारों पर्वत पर तिरंगा फहराना चाहती है। मैंने उन्हें 3 लाख 45 हजार रुपए का चेक प्रदान किया, ताकि वह अपने सपने को पूरा कर सके। इसी तरह मैंने धमतरी की गरीब परिवार की बेटी बैडमिंटन खिलाड़ी बिटिया रितिका ध्रुव से भी फोन पर बात कर सरकार की तरफ से पूरी मदद करने की जिम्मेदारी ली गई है।
इस अवसर पर विधायक गोमती साय एवं विधायक जशपुर रायमुनी भगत ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा लोगों को विभिन्न योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने एफ. सी. माकरचुंवा, तहसील पत्थलगांव और गोंड ब्रदर्स किंजिरकेला उड़ीसा के बीच खेले गए फाइनल मुकाबले का आनंद लिया और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कि

kgnews

Recent Posts

ओडिशा से बस के जरिए रायपुर में नशीली गोलियों की सप्लाई, आरोपी बस ड्राइवर गिरफ्तार

ओडिशा से बस के जरिए रायपुर में नशीली गोलियों की सप्लाई, आरोपी बस ड्राइवर गिरफ्तार

रायपुर. राजधानी में प्रतिबंधित नशीली दवाओं की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

1 hour ago
CG : महावीर पार्क अनुपम गार्डन में लगाया गया वाटर कुलर …

CG : महावीर पार्क अनुपम गार्डन में लगाया गया वाटर कुलर …

रायपुर। नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 7 द्वारा नगर निगम जोन 7 क्षेत्र अंतर्गत नगर…

2 hours ago
CG : पत्नी की बेरहमी हत्या, घर से भागे बच्चे, परिवार का मुखिया बना हिंसक …

CG : पत्नी की बेरहमी हत्या, घर से भागे बच्चे, परिवार का मुखिया बना हिंसक …

सूरजपुर। जिले में नशे में पति ने पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस…

2 hours ago
CG : कोरबा के फैक्ट्री में ब्लास्ट, सभी मजदूर सुरक्षित …

CG : कोरबा के फैक्ट्री में ब्लास्ट, सभी मजदूर सुरक्षित …

कोरबा। जिले के इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक कोल पिच कार्बन फैक्ट्री में शनिवार को अचानक…

2 hours ago
CG के सरकारी स्कूलों में लापरवाही! बिना उपस्थिति पूरी सैलरी ले रहे शिक्षक, छात्र परेशान

CG के सरकारी स्कूलों में लापरवाही! बिना उपस्थिति पूरी सैलरी ले रहे शिक्षक, छात्र परेशान

बेमेतरा. जिले के नवागढ़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले पूर्व माध्यमिक शाला मिडिल स्कूल मरका…

2 hours ago
CG : 14 लाख की 30 टन लोहा हेराफेरी का खुलासा, मुख्य साजिशकर्ता सहित चार आरोपी गिरफ्तार …

CG : 14 लाख की 30 टन लोहा हेराफेरी का खुलासा, मुख्य साजिशकर्ता सहित चार आरोपी गिरफ्तार …

रायगढ़। एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन क्लीन हंट”…

2 hours ago