छत्तीसगढ़

CG : गाजर जलाशय योजना के लिए 13.55 करोड़ रुपए स्वीकृत

रबी और खरीफ की फसलों को मिलेगा सिंचाई का लाभ

रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन के जल संसाधन विभाग द्वारा बलरामपुर- रामानुजगंज जिले के विकासखंड रामचंद्रपुर के किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। विभाग ने क्षेत्र की महत्वाकांक्षी गाजर जलाशय योजना के विभिन्न कार्यों के सुचारू संचालन और निर्माण के लिए 13 करोड़ 55 लाख रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। जल संसाधन विभाग द्वारा दी गई इस स्वीकृति से कुल 346 हेक्टेयर क्षेत्र को सिंचाई के दायरे में लाया जाएगा। इसके तहत खरीफ सीजन में 285 हेक्टेयर क्षेत्र को और रबी सीजन में 61 हेक्टेयर क्षेत्र की फसलों के लिए सिंचाई सुविधा सुनिश्चित की जाएगी।

’खरीफ और रबी फसलों के लिए वरदान साबित होगी योजना’

        इस योजना के क्रियान्वयन और निर्माण कार्य पूर्ण होने से क्षेत्र के कृषि परिदृश्य में बड़ा बदलाव आएगा। अधिकारियों के अनुसार, इस जलाशय योजना के माध्यम से क्षेत्र के किसानों को खरीफ और रबी दोनों ही सीजन की फसलों के लिए पर्याप्त पानी मिल सकेगा। इस परियोजना के पूर्ण होने से रामचंद्रपुर विकासखंड के ग्रामीण और कृषक परिवारों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी तथा फसलों की उत्पादकता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।

kgnews

Recent Posts

जबलपुर के दूषित पेयजल मामले पर NGT सख्त, कलेक्टर और नगर निगम से दो हफ्ते में मांगी रिपोर्ट

जबलपुर के दूषित पेयजल मामले पर NGT सख्त, कलेक्टर और नगर निगम से दो हफ्ते में मांगी रिपोर्ट

जबलपुर  जबलपुर में नालों के बीच से गुजर रही पेयजल पाइपलाइन और दूषित पानी की…

37 minutes ago
बस्तर में बारिश के साथ बढ़ा मलेरिया का खतरा, पांच महीने में सामने आए 617 मरीज

बस्तर में बारिश के साथ बढ़ा मलेरिया का खतरा, पांच महीने में सामने आए 617 मरीज

जगदलपुर. बारिश का मौसम शुरू होते ही बस्तर में मलेरिया का खतरा एक बार फिर…

49 minutes ago
मध्य प्रदेश में 11% बारिश की कमी, जबलपुर समेत 35 जिले सूखे की चपेट में; 19 जुलाई से भारी बारिश के संकेत

मध्य प्रदेश में 11% बारिश की कमी, जबलपुर समेत 35 जिले सूखे की चपेट में; 19 जुलाई से भारी बारिश के संकेत

भोपाल मध्य प्रदेश में मानसून एक तो देरी से पहुंचा, दूसरी ओर अब मानसून कुछ…

55 minutes ago
UCC पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान, बोले- ‘रामचंद्र एक शादी करे तो रहीम से भी ऐसी ही उम्मीद’

UCC पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान, बोले- ‘रामचंद्र एक शादी करे तो रहीम से भी ऐसी ही उम्मीद’

भोपाल  मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने की दिशा में सरकार ने…

59 minutes ago
CG : मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 से मिली दिव्यांग पेंशन, हितग्राही के चेहरे पर लौटी मुस्कान

CG : मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 से मिली दिव्यांग पेंशन, हितग्राही के चेहरे पर लौटी मुस्कान

शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए समाज कल्याण विभाग ने शुरू कराई पेंशन, हितग्राही ने…

1 hour ago
CG : कलेक्टर ने लाईवलीहुड कॉलेज का किया औचक निरीक्षण

CG : कलेक्टर ने लाईवलीहुड कॉलेज का किया औचक निरीक्षण

पटवारी प्रशिक्षण हेतु आवश्यक व्यवस्था, सड़क निर्माण व कम्प्यूटर खरीद सहित दिए अन्य आवश्यक दिशा-निर्देश…

1 hour ago