छत्तीसगढ़

CG : तेज अंधड़ की चेतावनी आज भी, रायपुर समेत 5 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

रायपुर राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में मंगलवार दिन भर भारी बारिश हुई और आंधी तूफ़ान भी चला। रायपुर समेत आस-पास के इलाकों में भी झमाझम बारिश देखने को मिली। दो दिनों से हो रही बारिश के कारण तापमान में बहुत ज्यादा गिरावट आ गई है और लोगों को मार्च के महीने में मानसून और ठंड दोनों का एहसास एक साथ हो रहा है। इसी कड़ी में आज भी रायपुर समेत प्रदेश के अन्य जिलों में भारी बारिश होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए प्रदेश के अधिकांश स्थानों में तेज अंधड़ चलने की संभावना जताई है। बता दें कि, मौसम विभाग ने 15 मार्च को ही पांच दिन का अलर्ट जारी करते हुए बिजली गिरने,आंधी तूफ़ान चलने और बारिश की संभावना भी जताई गई थी। मौसम विभाग ने आज राजधानी रायपुर, दुर्ग-भिलाई, धमतरी, महासमुंद, भाटापारा समेत अन्य कई जिलों में भारी बारिश होने की संभावना जताई है। इसके साथ ही कुछ इलाकों में ओले गिरने की भी संभावना जताई है। मौसम विभाग ने 20 मार्च तक प्रदेश में बारिश होने के आसार जताए हैं। वहीं मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 22 मार्च से एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलेगा।

kgnews

Recent Posts

राजनांदगांव मंडी में जलभराव से हाहाकार, चबूतरों पर रखा धान भी भीगा

राजनांदगांव मंडी में जलभराव से हाहाकार, चबूतरों पर रखा धान भी भीगा

राजनांदगांव. आज शाम को अचानक मौसम में आए परिवर्तन के बाद 1 घंटे तक कोई…

1 hour ago
रायपुर ; टिश्यू कल्चर तकनीक से किसानों को मिलेगा अधिक लाभ : वन मंत्री केदार कश्यप

रायपुर ; टिश्यू कल्चर तकनीक से किसानों को मिलेगा अधिक लाभ : वन मंत्री केदार कश्यप

रायपुर ; टिश्यू कल्चर तकनीक से किसानों को मिलेगा अधिक लाभ : वन मंत्री केदार…

1 hour ago
सीएलसी राउंड के महाविद्यालय आवंटन जारी, 1.29 लाख से अधिक विद्यार्थियों को मिला प्रवेश का अवसर

सीएलसी राउंड के महाविद्यालय आवंटन जारी, 1.29 लाख से अधिक विद्यार्थियों को मिला प्रवेश का अवसर

भोपाल उच्च शिक्षा विभाग द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए संचालित ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया के…

1 hour ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से हिंदुस्तान कोका-कोला बेवरेजेस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हेमंत रुपानी ने की भेंट

मुख्यमंत्री डॉ. यादव से हिंदुस्तान कोका-कोला बेवरेजेस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हेमंत रुपानी ने की भेंट

मुख्यमंत्री डॉ. यादव से हिंदुस्तान कोका-कोला बेवरेजेस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हेमंत रुपानी ने की…

2 hours ago
BSP स्क्रैप चोरी मामले में बड़ा एक्शन, 3 करोड़ की संपत्ति जब्त; आरोपी जेल भेजे गए

BSP स्क्रैप चोरी मामले में बड़ा एक्शन, 3 करोड़ की संपत्ति जब्त; आरोपी जेल भेजे गए

दुर्ग. भिलाई स्टील प्लांट से संगठित स्क्रैप चोरी मामले में गिरफ्तार मुख्य आरोपी संजय सिंह…

2 hours ago