जांजगीर-चांपा । चांपा में महिला से गैंगरेप का बड़ा मामला सामने आया है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर 7 आरोपी को हिरासत में लिया है। CCTV से आरोपियों की पहचान हुई है और मामले की जांच में पुलिस की कई टीम लगी थी। महिला के SP ऑफिस पहुंचने के बाद पुलिस हरकत में आई थी। महिला के थाना पहुंचने पर मौजूद पुलिसकर्मी ने गंभीरता से नहीं लिया था, फिर पीड़ित महिला, जांजगीर में SP विजय पांडेय से ऑफिस में मिली। इसके बाद, महिला की मेडिकल जांच कराई गई और पुलिस टीम ने तफ्तीश शुरू की।
दरअसल, घटना 28 सितंबर की रात 10 से 11 बजे की है। महिला अपने घर जा रही थी। इस दौरान बाइक से युवक आए और उसे पकड़कर ले गए। इसके बाद युवकों ने उसके साथ गैंगरेप किया। दूसरे दिन 29 सितंबर को महिला, चांपा थाना गई तो मौजूद पुलिसकर्मी ने उसे यह कह दिया कि जाओ, आरोपियों को पकड़कर लाओ, फिर एफआईआर करेंगे। इसके बाद, पीड़ित महिला एसपी ऑफिस पहुंची और घटना से एसपी विजय पांडेय को अवगत कराया। इसके बाद पुलिस सक्रिय हुई और महिला की मेडिकल जांच कराई गई। इस दौरान गैंगरेप की घटना के बाद पुलिस की कई टीम, जांच में जुटी थी और अब चांपा पुलिस ने 7 आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
विकास कार्यों से आमजन की सुविधाओं का होगा विस्तार - मुख्यमंत्री साय रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव…
जांजगीर-चांपा । जिले के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, नवागढ़ में पदस्थ संविदा व्यायाम…
अम्बिकापुर , केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं किस तरह अंतिम पंक्ति में खड़े…
अम्बिकापुर , छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी नीतियां और श्रम विभाग की योजनाएं प्रदेश के गरीब…
अम्बिकापुर , शासन की महत्वाकांक्षी पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजनाश् आम नागरिकों के लिए…
अम्बिकापुर , कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार अग्रवाल के…