रायपुर,

सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत आज सुबह राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने दलदल शिवनी, रायपुर स्थित खेल मैदान एवं मिलन चौक परिसर में स्वयं सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया।
राजस्व मंत्री वर्मा ने झाड़ू लगाकर मैदान व आसपास की गंदगी साफ की और लोगों से अपील की कि सभी नागरिक स्वच्छता को जीवन का हिस्सा बनाएं। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनभागीदारी से जुड़ा अभियान है। जब हर नागरिक अपनी जिम्मेदारी समझेगा तभी स्वच्छ भारत का सपना साकार होगा।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, युवा और स्वयंसेवी संगठन भी शामिल हुए और सामूहिक रूप से सफाई अभियान में हिस्सा लिया। मंत्री वर्मा ने सभी को नियमित रूप से अपने आसपास सफाई बनाए रखने का संकल्प दिलाया।
रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार ने त्रिस्तरीय पंचायत व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में…
भोपाल उज्जैन जिले के थाना चिंतामन गणेश क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर…
इंदौर देश का सबसे स्वच्छ शहर इंदौर गंभीर जलसंकट से गुजर रहा है। हालत यह…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में अवैध मादक पदार्थों एवं नशीले पदार्थों की तस्करी के…
भोपाल मॉडल और अभिनेत्री त्विषा शर्मा की 12 मई को संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत…
भोपाल पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा की अध्यक्षता में मध्यप्रदेश पुलिस स्वास्थ्य सुरक्षा योजना (PHPS) न्यासी…