देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को छत्तीसगढ़ से बहुत जल्द सौगात मिलने वाली है। दरअसल छत्तीसगढ़ के एक युवक ने गाय के गोबर से बनी ये खास चटाई बनाई है, जो वो पीएम मोदी को भेंट करने वाले हैं। बताया जा रहा है कि इस चटाई को बनाने में 11 महीने का वक्त लगा है और ये 14 किलो वजनी है।
मिली जानकारी के अनुसार इस चटाई को बनाने के लिए सौम्या कामधेनू गाय के गोबर का इस्तेमाल किया गया है। इस खास चटाई को बनाने के के लिए गोबर के साथ-साथ गोमूत्र का भी इस्तेमाल किया गया है। गोबर की इस चटाई को 54 कारिगरों ने मिलकर बनाया है।
इस चटाई को तैयार करने वाले अखिल पदम डाकलिया ने कहा कि गोबर की कालीन, चरक ऋषि की चटाई है, जिसका शास्त्रों में वर्णन है। हमने उसे ही बनाने की कोशिश की है। इसे बनाने में काफी समय लगा है। 54 कारीगरों ने मिलकर इसे 11 महीने में तैयार किया है। इसे बनाने में बहुत सारे स्किल्ड कारीगर भी लगे जो बांस की चटाई बनाते हैं। चटाई पूरी तरह से गौमूत्र और गोबर से निर्मित है। इसे बनाने के लिए हम पांच साल से कोशिश की जा रही थी अब इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेंट किया जाएगा।
राजनांदगांव. आज शाम को अचानक मौसम में आए परिवर्तन के बाद 1 घंटे तक कोई…
राज्य के सर्वांगीण विकास, जनकल्याण और सांस्कृतिक गौरव को बढ़ावा देने के लिए 5,960 करोड़…
रायपुर ; टिश्यू कल्चर तकनीक से किसानों को मिलेगा अधिक लाभ : वन मंत्री केदार…
भोपाल उच्च शिक्षा विभाग द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए संचालित ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया के…
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से हिंदुस्तान कोका-कोला बेवरेजेस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हेमंत रुपानी ने की…
दुर्ग. भिलाई स्टील प्लांट से संगठित स्क्रैप चोरी मामले में गिरफ्तार मुख्य आरोपी संजय सिंह…