छत्तीसगढ़ में मंत्रियों के विभागों का बंटवारा हो गया है। सभी मंत्रियों ने भी अपने-अपने विभागों की जिम्मेदारी ले ली है। इसी बीच वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर बड़ा हमला बोला है। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि कांग्रेस ने चारों तरफ माफिया राज फैलाया है और छत्तीसगढ़ को पूरी तरह से कर्ज में डुबो दिया है।
वित्त मंत्री ने कहा कि जहां से आय आ सकती थी, कांग्रेस ने उन सबको पैसा कमाने का जरिया बना दिया। कांग्रेस ने स्टेट जीएसटी, एक्साइज, माइनिंग सभी जगह माफिया राज स्थापित किया है। कांग्रेस ने आय को रोककर प्रदेश को दिवालियापन के कगार पर धकेलने का काम किया है। ओपी चौधरी ने आगे कहा कि सीएम विष्णु देव साय के नेतृत्व में हम वित्तीय हालत को ठीक करेंगे। साथ ही गुड गवर्नेंस स्थापित करके मोदी की सभी गारंटी को पूरा करेंगे।
भोपाल गुना जिले के थाना आरोन क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं साहसिक कार्रवाई…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में गांजा, एमडी ड्रग्स, स्मैक (हेरोइन), ब्राउन शुगर, डोडाचूरा तथा…
भोपाल अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के अवसर पर मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड द्वारा कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन…
भोपाल अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा है कि हम भारत की उस…
रायपुर भारतीय संस्कृति, आस्था और राष्ट्रीय स्वाभिमान के प्रतीक सोमनाथ धाम से जुड़ने के लिए…
भोपाल श्रम और पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने प्रदेश के श्रमिकों…