रायपुर : प्रदेश से गौ तस्करी थमने का नाम नहीं ले रही है. ताजा घटना सिमगा थाना क्षेत्र की है, जहां गौ रक्षकों ने बीती रात करीबन ढाई किमी तक पीछा कर गौ वंशों से लदे ट्रक को पकड़ने में कामयाबी पाई. मामले में ट्रक ड्राइवर के अलावा दो हेल्परों को गिरफ्तार किया गया है.
गौ तस्कर पुलिस और गौ रक्षकों की नजरों से बचने के लिए गौ तस्कर आए दिन नए-नए तरीके इजाद करते रहते हैं. ताजा घटनाक्रम में गौ तस्करों ने ट्रक को तिरपाल से ढंककर ऊपर बोरी रखा हुआ था. अंदर गौ वंशों को भरे हुए थे.
यही नहीं मुख्य रास्ते से आने की बजाए गांवों को जोड़ने वाली सड़कों के जरिए वे बलौदाबाजार से सिमगा की ओर जा रहे थे. लेकिन गौ रक्षकों को इसकी भनक लग गई थी. उन्होंने करीबन ढाई किलोमीटर तक पीछा कर ट्रक को रोकने में कामयाबी पाई.
गौ तस्करी का मामला सिमगा थाना में दर्ज किया गया है.ट्रक के अंदर पड़ताल करने पर 32 गौ वंशे पाए गए, जिन्हें ठूस-ठूस कर रखा गया था. मामले में ट्रक ड्राइवर सोनू पाल, हेल्पर इरशाद अंसारी और अनिल रेड्डी को गिरफ्तार किया गया है.
भोपाल मध्यप्रदेश में सुशासन, प्रभावी प्रशासनिक समन्वय एवं कानून-व्यवस्था प्रबंधन को और अधिक सुदृढ़ बनाने…
भोपाल दमोह जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र में डायल-112 जवानों की त्वरित, संवेदनशील एवं मानवीय…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रविवार को अपने एक दिवसीय बेमेतरा प्रवास के दौरान जिले…
रायपुर इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय आम महोत्सव का आज…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने दुर्ग प्रवास के दौरान आज भिलाई स्थित लोकांगन परिसर…
रायपुर शासन-प्रशासन की सफलता का वास्तविक पैमाना जनता के प्रति उसकी संवेदनशीलता, जवाबदेही और कार्य…