रायगढ़ । जिले में चोरी की बाइक की जांच के दौरान एक सूदखोर (ब्याज पर पैसा देने वाला) का नेटवर्क सामने आया है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। यह पूरा मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र का है। पुलिस जांच में सामने आया कि, ग्राम भकुर्रा निवासी चूड़ामणि गुप्ता ग्रामीणों को 3 प्रतिशत मासिक ब्याज पर पैसे उधार देता था।
रकम के बदले बाइक, सोना-चांदी जैसे सामान गिरवी रखता था। बाद में पैसे जल्दी लौटाने के लिए दबाव बनाता था। कई लोगों को लगातार प्रताड़ित करता था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 8 बाइक और गिरवी रखे सामानों का हिसाब-किताब वाला रजिस्टर बरामद किया है। जिससे पूरे नेटवर्क का खुलासा हुआ। ग्रामीण की शिकायत से मामला स्पष्ट हुआ।
ग्राम भकुर्रा निवासी रामप्रसाद रतिया (55) ने पुलिस को बताया कि, उसने घर बनाने के लिए 12,000 रुपए उधार लिए थे। बदले में अपनी बाइक गिरवी रखी। कई महीनों तक ब्याज चुकाने के बावजूद आरोपी उसे परेशान करता रहा। शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपी गांव के कई अन्य लोगों को भी इसी तरह परेशान करता था।
रायपुर। महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने बस्तर संभाग के…
भिलाई। अभिनेता, समाजसेवी एवं परोपकारी व्यक्तित्व सोनू सूद आज भिलाई आ रहे है। क्लब हेड…
बिलासपुर। नगर निगम की स्वच्छता टीम के साथ गाली-गलौज और धमकी देने का मामला सामने…
भोपाल मध्य प्रदेश में अब घर, दुकान, बहुमंजिला इमारत या किसी भी तरह का निर्माण…
इंदौर दुनिया को स्नूकर का खेल सिखाने वाले मध्य प्रदेश में 100 साल में पहली…
ग्वालियर यदि आपके आधार कार्ड में अभी तक ईमेल आईडी अपडेट नहीं है या आप…