छत्तीसगढ़

CG : ग्राम पंचायत सचिव के 22 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू …

सुकमा। जिले के युवाओं के लिए रोजगार का एक महत्वपूर्ण अवसर सामने आया है। जिला पंचायत सुकमा (छत्तीसगढ़) अंतर्गत ग्राम पंचायतों में ग्राम पंचायत सचिव (पंचायतकर्मी) के रिक्त 22 पदों पर भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ की गई है। जिला प्रशासन द्वारा स्थानीय प्रतिभाओं को प्राथमिकता देते हुए केवल सुकमा जिले के निवासियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं, जिससे ग्रामीण युवाओं को अपने ही क्षेत्र में सेवा और रोजगार का अवसर प्राप्त होगा।

कलेक्टर एवं जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में संचालित यह भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी एवं नियमानुसार होगी। इच्छुक अभ्यर्थी 30 जून 2026 को सायं 5ः30 बजे तक स्पीड पोस्ट अथवा पंजीकृत डाक के माध्यम से अपना आवेदन कार्यालय मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत सुकमा में भेज सकते हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित माध्यम के अतिरिक्त अन्य किसी भी माध्यम से प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। जिला प्रशासन का यह कदम पंचायत व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के साथ-साथ स्थानीय युवाओं को शासन-प्रशासन की विकासात्मक गतिविधियों से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी जिला पंचायत सुकमा, कोन्टा एवं छिंदगढ़ के नोटिस बोर्डों के साथ-साथ जिला प्रशासन की वेबसाइट पर उपलब्ध कराई गई है, जिससे अभ्यर्थियों को समय पर आवश्यक जानकारी प्राप्त हो सके।

kgnews

Recent Posts

मध्यप्रदेश CMO में बड़ा फेरबदल तय, कई अफसरों की वापसी और 15 अधिकारियों के ट्रांसफर की तैयारी

मध्यप्रदेश CMO में बड़ा फेरबदल तय, कई अफसरों की वापसी और 15 अधिकारियों के ट्रांसफर की तैयारी

भोपाल  मध्यप्रदेश के 3 प्रमुख सचिव (पीएस), 2 संभागायुक्त और 10 कलेलटरों पर तबादले की…

8 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे 2036 पौधों के वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे 2036 पौधों के वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ

रायपुर.  अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर 23 जून को छत्तीसगढ़ में खेल और पर्यावरण…

8 hours ago
उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने सड़क डामरीकरण का कार्य प्रारंभ कराया

उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने सड़क डामरीकरण का कार्य प्रारंभ कराया

रायपुर.  प्रदेश के उद्योग, वाणिज्य, श्रम, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने आज…

8 hours ago
सीएसआईडीसी संचालक मंडल की बैठक सम्पन्न

सीएसआईडीसी संचालक मंडल की बैठक सम्पन्न

रायपुर.  छत्तीसगढ़ स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (सीएसआईडीसी) की 161वीं संचालक मंडल बैठक आज सोमवार…

8 hours ago
निर्माण और जन सुविधाएं विकसित करने के कार्यों को गति देने सक्रियता से करें मॉनिटरिंग – शंगीता आर

निर्माण और जन सुविधाएं विकसित करने के कार्यों को गति देने सक्रियता से करें मॉनिटरिंग – शंगीता आर

रायपुर.  नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की सचिव शंगीता आर. ने नगरीय निकायों के कार्यों…

8 hours ago