छत्तीसगढ़

CG : ग्राम में सीसीरोड एवं चेक डेम निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन किया…

सारंगढ़ बिलाईगढ़ । सारंगढ़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बरमकेला विकासखंड के बड़े ग्राम देवगांव में विकास कार्यों की एक नई शुरुआत हुई। ग्राम में सीसीरोड एवं चेक डेम निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ।

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य सहोद्रा सिदार, कैलाश नायक विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे, जिससे आयोजन उत्सव का रूप लेता दिखाई दिया।

ग्राम देवगांव पहुंचने पर अतिथि पाण्डेय का सरपंच तपस्विनी इजारदार, जनपद प्रतिनिधि रोहित वर्मा, उपसरपंच बलराम साव, पूर्व जनपद सदस्य देवेंद्र नायक, पंच चित्रसेन नायक, मोहन नायक, ललित नायक, आशीष चौहान, मधुसूदन श्रीवास, सुंदर साव सहित समस्त पंचों एवं ग्रामीणों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। जनप्रतिनिधियों ने शाल, गमछा एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका सम्मान किया तथा ग्राम के विकास में उनके योगदान की सराहना किया।

भूमिपूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय ने शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी। उन्होंने कहा कि देवगांव सहित पूरे जिले के सर्वांगीण विकास के लिए वे निरंतर सक्रिय रहेंगे और जनता के सहयोग से विकास कार्यों को धरातल पर उतारने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि सड़क एवं जल संरचनाओं के निर्माण से ग्रामीणों को आवागमन एवं जल संरक्षण में बड़ी सुविधा मिलेगी।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष ने ग्राम स्थित श्रीराम मंदिर में रामलला एवं माता तारिणी के दर्शन कर आशीर्वाद भी प्राप्त किया। ग्रामीणों ने आशा व्यक्त की कि आने वाले समय में देवगांव को और भी कई विकास योजनाओं का लाभ मिलेगा। उल्लेखनीय है कि देवगांव पत्रकार स्वतंत्र महंत और शोभादास मानिकपुरी सहित कई विद्वजनों का गांव है।

kgnews

Recent Posts

सेवानिवृत्त शासकीय कर्मचारी सुरेंद्र पाण्डेय (मुन्ना भैया) का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

सेवानिवृत्त शासकीय कर्मचारी सुरेंद्र पाण्डेय (मुन्ना भैया) का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

बिलासपुर  स्थानीय श्विजयपुरम निवासी शासकीय सेवा से सेवा निवृत  सुरेंद्र पाण्डेय  (मुन्ना भैया)  66 वर्ष,…

22 minutes ago
सरकार ने पेट्रोल-डीजल और ATF पर घटाई एक्सपोर्ट ड्यूटी, 1 जून से लागू होंगी नई दरें

सरकार ने पेट्रोल-डीजल और ATF पर घटाई एक्सपोर्ट ड्यूटी, 1 जून से लागू होंगी नई दरें

भोपाल. वैश्विक ऊर्जा संकट और पश्चिम एशिया में जारी भारी उथल-पुथल के बीच केंद्र सरकार…

2 hours ago
ट्विशा शर्मा मौत मामले में नया मोड़, 19वें दिन ‘अमित’ नाम के तीसरे शख्स की एंट्री

ट्विशा शर्मा मौत मामले में नया मोड़, 19वें दिन ‘अमित’ नाम के तीसरे शख्स की एंट्री

भोपाल. भोपाल के हाईप्रोफाइल ट्विशा शर्मा मौत मामले 19वें दिन एक नये किरदार की एंट्री…

2 hours ago
CG में बोर्ड परीक्षा में बड़ा खेल! दूसरे स्कूल के UDISE कोड पर दिलाई परीक्षा, शिक्षा विभाग घिरा

CG में बोर्ड परीक्षा में बड़ा खेल! दूसरे स्कूल के UDISE कोड पर दिलाई परीक्षा, शिक्षा विभाग घिरा

रायपुर. डोंगरगढ़. शिक्षा के मंदिर में ऐसा खेल सामने आया है जिसने पूरे मामले को…

3 hours ago
जबलपुर में मतांतरण को लेकर हंगामा, बजरंग दल-विहिप के विरोध से इलाके में तनाव

जबलपुर में मतांतरण को लेकर हंगामा, बजरंग दल-विहिप के विरोध से इलाके में तनाव

जबलपुर. आधारताल थाना क्षेत्र के सुहागी इलाके में रविवार को मतांतरण की सूचना मिलने पर…

3 hours ago
महासमुंद के किसान रतिराम की बदली किस्मत, धनिया की खेती से बढ़ी आमदनी

महासमुंद के किसान रतिराम की बदली किस्मत, धनिया की खेती से बढ़ी आमदनी

महासमुन्द. जिले के विकासखंड महासमुंद अंतर्गत ग्राम अछरीडीह के प्रगतिशील कृषक श्री रतिराम पटेल ने…

4 hours ago