गौरेला पेण्ड्रा मरवाही, जिला प्रशासन के सहयोग से खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और नवोदित खिला़ड़ियों में खेल के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए 10 मई से 31 मई तक ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया है। फिजिकल कॉलेज मैदान पेण्ड्रा में आयोजित शिविर में जुनियर एवं सीनियर वर्ग के स्कूली बच्चे एवं खिलाड़ी खो-खो, कबड्डी, वॉलीवॉल, फुटबाल, एथलेटिक्स आदि खेल गतिविधियों में भाग ले रहे हैं। जिला खेल अधिकारी सीमा डेविड ने बताया कि ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षिण शिविर का आयोजन प्रातः 6 से 8 बजे और शाम 5 से 7 बजे तक किया जा रहा है। सब जुनियर वर्ग में 8 से 14 वर्ष और जुनियर वर्ग में 14 से 20 वर्ष आयु के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। यह शिविर आगामी 31 मई तक चलेगा।
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार, 17 जुलाई को टीकमगढ़ जिले के प्रवास पर रहेंगे।…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस की “देशभक्ति –जनसेवा” की भावना के अनुरूप वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं के…
रायपुर कभी नक्सल प्रभावित क्षेत्र के रूप में पहचाना जाने वाला सुकमा आज खेल, शिक्षा…
भोपाल मध्यप्रदेश को नशामुक्त बनाने के संकल्प के साथ मध्यप्रदेश पुलिस एवं द्वारा प्रारंभ किए…
भोपाल प्रदेश के शासकीय स्कूलों में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों को गुरु के प्रति सम्मान,…
रायपुर छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स), बिलासपुर के कान, नाक एवं गला (ईएनटी) विभाग के विशेषज्ञ…