छत्तीसगढ़

CG : घरेलू विवाद के कारण पति ने की पत्नी की हत्या…

बलरामपुर। जिले के पुलिस चौकी तातापानी अंतर्गत ग्राम सेंदूर के कोटवारीटाड़ में घरेलू विवाद के कारण पति द्वारा पत्नी की हत्या कर दी गई। पुलिस ने प्रकरण में आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। खाना मांगने पर तत्काल उपलब्ध नहीं कराने के कारण आरोपित पति ने पत्नी की हत्या कर दी थी। घटना की सूचना मृतका के पुत्र राजेश कोड़ाकू (45) द्वारा दी गई। प्रार्थी ने दो जनवरी 2026 को चौकी तातापानी में उपस्थित होकर मौखिक रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट में बताया गया कि एक जनवरी 2026 की शाम लगभग 6:30 बजे घर में खाना को लेकर विवाद हुआ।

इसी दौरान आरोपित रामदेव कोड़ाकू (65) ने अपनी पत्नी रूनिया कोड़ाकू उर्फ रनिया कोड़ाकू से खाना मांगा। खाना तुरंत नहीं मिलने पर आरोपित गुस्से में आ गया और उसने लकड़ी के डंडे से पत्नी के साथ मारपीट की, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। सूचना मिलने पर चौकी तातापानी पुलिस ने तत्काल मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की। विवेचना के दौरान गवाहों के बयान एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपित रामदेव कोड़ाकू के विरुद्ध हत्या का अपराध घटित होना प्रमाणित पाए जाने पर उसे गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपित को न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

kgnews

Recent Posts

CG : हर घर मुनगा, घर-घर सुपोषण …

CG : हर घर मुनगा, घर-घर सुपोषण …

रायपुर। महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने बस्तर संभाग के…

4 minutes ago
CG : सोनू सूद आज भिलाई में …

CG : सोनू सूद आज भिलाई में …

भिलाई। अभिनेता, समाजसेवी एवं परोपकारी व्यक्तित्व सोनू सूद आज भिलाई आ रहे है। क्लब हेड…

7 minutes ago
CG : महिला पार्षद के देवर ने निगम कर्मचारी को धमकाया, FIR दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की …

CG : महिला पार्षद के देवर ने निगम कर्मचारी को धमकाया, FIR दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की …

बिलासपुर। नगर निगम की स्वच्छता टीम के साथ गाली-गलौज और धमकी देने का मामला सामने…

26 minutes ago
MP में निर्माण कार्य के नए नियम: बिना सूचना घर या दुकान बनाई तो हो सकती है जेल, श्रम विभाग का सख्त आदेश

MP में निर्माण कार्य के नए नियम: बिना सूचना घर या दुकान बनाई तो हो सकती है जेल, श्रम विभाग का सख्त आदेश

भोपाल  मध्य प्रदेश में अब घर, दुकान, बहुमंजिला इमारत या किसी भी तरह का निर्माण…

32 minutes ago
MP को मिली बड़ी मेजबानी, इंदौर में पहली बार होगी विश्व स्नूकर चैंपियनशिप; नवंबर में होगा आयोजन

MP को मिली बड़ी मेजबानी, इंदौर में पहली बार होगी विश्व स्नूकर चैंपियनशिप; नवंबर में होगा आयोजन

इंदौर  दुनिया को स्नूकर का खेल सिखाने वाले मध्य प्रदेश में 100 साल में पहली…

52 minutes ago
Aadhaar Update: 1 जुलाई से ईमेल आईडी अपडेट करना होगा मुफ्त, UIDAI ने खत्म की ₹75 फीस

Aadhaar Update: 1 जुलाई से ईमेल आईडी अपडेट करना होगा मुफ्त, UIDAI ने खत्म की ₹75 फीस

 ग्वालियर  यदि आपके आधार कार्ड में अभी तक ईमेल आईडी अपडेट नहीं है या आप…

1 hour ago