छत्तीसगढ़

CG : घर के नौकर और ड्राइवर निकले 5 लाख की चोरी के मास्टरमाइंड, सरगुजा पुलिस ने चार को दबोचा …

सरगुजा । छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में पुलिस ने घर में हुई 5 लाख रुपये की चोरी का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चोरी की साजिश किसी बाहरी व्यक्ति ने नहीं, बल्कि घर के नौकर और ड्राइवर ने ही रची थी। दोनों ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। मामला अंबिकापुर के गांधीनगर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, पीड़ित सुभाष अग्रवाल ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि 12 जुलाई को वह परिवार और दोस्तों के साथ बाहर गए थे। घर की जिम्मेदारी उन्होंने अपने नौकर ईश्वर यादव और ड्राइवर को सौंप रखी थी। इसी दौरान दोनों ने मौका देखकर घर में रखे 5 लाख रुपये चोरी कर लिए।

खुद को बंधक बताकर रची झूठी कहानी

चोरी के बाद आरोपियों ने पुलिस और पड़ोसियों को गुमराह करने के लिए पूरी कहानी बनाई। मुख्य आरोपी ईश्वर यादव ने खुद के हाथ-पैर बंधवा लिए और शोर मचाकर पड़ोसियों को बुलाया। उसने बताया कि कुछ नकाबपोश चोर घर में घुसे थे और मारपीट कर उसे बांधने के बाद अलमारी में रखी रकम लेकर फरार हो गए।

सूचना मिलने पर सुभाष अग्रवाल अंबिकापुर पहुंचे और गांधीनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए घर से जुड़े लोगों और संदिग्धों से पूछताछ की।

पूछताछ में खुला राज

पुलिस के अनुसार पूछताछ के दौरान नौकर और ड्राइवर बार-बार अपने बयान बदल रहे थे। संदेह के आधार पर कड़ाई से पूछताछ करने पर दोनों ने चोरी की वारदात कबूल कर ली। उन्होंने बताया कि चोरी की रकम पॉलिटेक्निक कॉलेज के पीछे झाड़ियों में एक झोले में छिपाकर रखी गई है।

गांधीनगर पुलिस ने मौके से पूरी रकम बरामद कर ली। मामले में एक नाबालिग सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने चोरी की घटना को अंजाम देने के बाद पुलिस को भ्रमित करने के लिए सुनियोजित तरीके से झूठी कहानी तैयार की थी।

kgnews

Recent Posts

बिलासपुर में फाइनेंस कंपनी कर्मचारियों पर गंभीर आरोप, गर्भवती महिला की कार रोकी

बिलासपुर में फाइनेंस कंपनी कर्मचारियों पर गंभीर आरोप, गर्भवती महिला की कार रोकी

बिलासपुर. फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों की दबंगई का मामला सामने आया है. आरोप है कि…

23 minutes ago
विरासत भी और विकास भी की भावना के साथ बन रहा खेड़ापति हनुमान लोक कॉरिडोर : मंत्री सारंग

विरासत भी और विकास भी की भावना के साथ बन रहा खेड़ापति हनुमान लोक कॉरिडोर : मंत्री सारंग

100 करोड़ की लागत से आकार ले रहा आस्था का भव्य धाम खेड़ापति हनुमान लोक…

28 minutes ago
सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर खनिज विभाग का सख्त एक्शन, अवैध रेत और गिट्टी परिवहन में 6 ट्रैक्टर जब्त

सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर खनिज विभाग का सख्त एक्शन, अवैध रेत और गिट्टी परिवहन में 6 ट्रैक्टर जब्त

सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर खनिज विभाग का सख्त एक्शन, अवैध रेत और गिट्टी परिवहन…

52 minutes ago
CG के शिक्षकों को हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत, क्रमोन्नति वेतनमान पर रिट याचिकाएं खारिज

CG के शिक्षकों को हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत, क्रमोन्नति वेतनमान पर रिट याचिकाएं खारिज

बिलासपुर. क्रमोन्नति वेतनमान मामले में धमतरी जिले के 14 शिक्षकों को हाईकोर्ट से राहत नहीं…

1 hour ago
दुर्ग में 4 साल की देरी से तैयार हुई यूनिवर्सिटी बिल्डिंग, अब लोकार्पण का इंतजार

दुर्ग में 4 साल की देरी से तैयार हुई यूनिवर्सिटी बिल्डिंग, अब लोकार्पण का इंतजार

दुर्ग. तय तिथि से 4 साल विलंब से बने यूनिवर्सिटी भवन के लोकार्पण के लिए…

2 hours ago
दतिया में निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप प्रशासन सक्रिय

दतिया में निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप प्रशासन सक्रिय

दतिया विधानसभा उप निर्वाचन-2026 दतिया में निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप प्रशासन सक्रिय रैली,…

2 hours ago