छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में बघेल सरकार के कई मंत्रियों को हार का सामना करना पड़ा है. इसमें डिप्टी सीएम रहे टीएस सिंहदेव भी शामिल हैं. उन्हें अंबिकापुर से हार का सामना करना पड़ा. अपनी परंपरागत सीट से हारने के बाद टीएस सिंहदेव लगातार मीडिया से बात कर रहे हैं. लेकिन पहली बार उन्होंने अपनी हार पर बयान दिया है. उन्होंने कहा कि मुझे हराने के लिए चक्रव्यूह रचा गया. लेकिन मैं इसे जानते हुए भी अभिमन्यु नहीं बन सका.
आगे उन्होंने कहा कि जातीय संघर्ष भी हार की वजह बनी. इस मामले में सरकार की तरफ से जनजातीय वर्ग को सहयोग नहीं मिल पाया. दिल्ली में चुनाव से पहले कोर कमेटी की बैठक में मैंने इस बात को रखा था. सरगुजा में दूसरी परिस्थिति थी, पिछले चुनाव में सरगुजिया सरकार को लेकर लोगों में जो उत्साह था वह इस बार नहीं देखा गया. हराने के लिए चक्रव्यूह रचा जा रहा था. जानते हुए भी मैं अभिमन्यु नहीं बन सका. यह मेरी कमी है”
भोपाल नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मध्यप्रदेश द्वारा राज्य के नगरीय निकायों में ठोस अपशिष्ट…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा…
रायपुर छत्तीसगढ़ के शिमला के रूप में मशहूर पर्यटन स्थल मैनपाट अब एग्री-टूरिज्म (कृषि पर्यटन)…
भोपाल नरसिंहपुर जिले के थाना करेली क्षेत्र में डायल- 112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर…
भोपाल मध्यप्रदेश ने अंतर्राष्ट्रीय विमानन और वैश्विक संस्कृतियों से सम्पर्क में एक नया इतिहास रच…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 16 जुलाई को नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित…