छत्तीसगढ़

CG : चलती हाईवा में लगी भीषण आग, चालक समेत 3 लोग गंभीर रूप से झुलसे …

सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में गुरुवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। अंबिकापुर-रायगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-43) पर चलती हाईवा में अचानक भीषण आग लग गई। हादसे में हाईवा चालक समेत तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
भौगोलिकसंदर्भ

जानकारी के अनुसार, घटना सीतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम सोनतराई स्थित देवगढ़ मोड़ के पास हुई। चलती हाईवा में अचानक आग भड़कने से वाहन में सवार लोगों में अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद स्थानीय लोगों और पुलिस की तत्परता से तीनों घायलों को किसी तरह वाहन से बाहर निकाला गया।

घायलों को तत्काल सीतापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया, जिससे दोनों ओर वाहनों की आवाजाही काफी देर तक प्रभावित रही।

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। आग लगने से हाईवा को भारी नुकसान पहुंचा है।

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच के बाद ही आग लगने की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

kgnews

Recent Posts

CG : बाबा बर्फानी के दर्शन कर भिलाई लौटे श्रद्धालुओं का स्वागत …

CG : बाबा बर्फानी के दर्शन कर भिलाई लौटे श्रद्धालुओं का स्वागत …

भिलाई । पवित्र श्री अमरनाथ यात्रा सफलतापूर्वक पूर्ण कर लौटे भिलाई के 10 श्रद्धालुओं के…

5 minutes ago
CG : बिजली गुल होने से धोबाकछार के 15 परिवार संकट में, दो सप्ताह से अंधेरे में गुजर रही जिंदगी…

CG : बिजली गुल होने से धोबाकछार के 15 परिवार संकट में, दो सप्ताह से अंधेरे में गुजर रही जिंदगी…

सरगुजा , जिला में विकासखंड लखनपुर के ग्राम चोड़ेया के धोबाकछार मोहल्ले में आकाशीय बिजली…

5 minutes ago
CG : ‘इकरा’ का प्रतिभा सम्मान समारोह 12 को …

CG : ‘इकरा’ का प्रतिभा सम्मान समारोह 12 को …

भिलाई । इकरा टीचर्स एसोसिएशन की ओर से प्रतिभावान बच्चों का सम्मान समारोह 12 जुलाई…

8 minutes ago
CG : विधायक रिकेश की पहल : भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए 8 योजनाओं का शुभारंभ …

CG : विधायक रिकेश की पहल : भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए 8 योजनाओं का शुभारंभ …

भिलाई नगर । वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक रिकेश सेन ने भारतीय जनता पार्टी…

10 minutes ago
CG : विधायक चंद्राकर ने रिसाली में 1.72 करोड़ के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन …

CG : विधायक चंद्राकर ने रिसाली में 1.72 करोड़ के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन …

रिसाली l नगर पालिक निगम रिसाली में विकास कार्य के लिए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित…

14 minutes ago
CG : योगिनी एकादशी 2026: जानें तारीख, पारण समय, व्रत कथा और महत्व …

CG : योगिनी एकादशी 2026: जानें तारीख, पारण समय, व्रत कथा और महत्व …

हिंदू पंचांग के अनुसार योगिनी एकादशी सबसे महत्वपूर्ण एकादशी में से एक है। एकादशी को…

24 minutes ago