गौरेला पेण्ड्रा मरवाही। पेंड्रा थाना क्षेत्र के मझगवां गांव में तेज रफ्तार बाइक ने सड़क किनारे बैठे तीन लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में चाचा और भतीजे की मौके पर ही मौत हो गई। उनके साथ मौजूद एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल है, जिसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। जानकारी के मुताबिक, मृतक चाचा-भतीजा परिवार में होने वाले शादी का कार्ड बांटकर वापस घर लौटने के दौरान मझगवां गांव के पास सुस्ताने के लिए सड़क किनारे बैठे थे, तभी यह हादसा हुआ। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस टक्कर मारने वाले बाइक सवार की तलाश में जुटी है। इस घटना से परिवार और गांव में शोक की लहर है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
डोंगरगढ़। धर्मनगरी डोंगरगढ़ में स्वच्छता व्यवस्था को लेकर नगर पालिका की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे…
रायपुर। CM विष्णुदेव साय द्वारा छत्तीसगढ़ के सभी वर्ग के कल्याण के लिए प्रभावी और…
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र का बुधवार को तीसरा दिन है. प्रश्नकाल में विभिन्न…
राजनांदगांव l जिले में कानून व्यवस्था मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस ने सोमवार रात…
राजनांदगांव l जिले में बारिश पर ब्रेक लग गया है। बीते 7 दिनों में सिर्फ…
राजनांदगांव l कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने साप्ताहिक जनदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए…