CG : पानी बोर चालू करने को लेकर विवाद, ऑटो ड्राइवर को कुल्हाड़ी से मारा …
बिलासपुर। पीने के पानी को लेकर सिर फुटौव्वल हो गया। आरोप है कि मोटर पंप चालू करने के विवाद पर ऑटो ड्राइवर के घर में घुसकर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल है, उसे इलाज के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना सिरगिट्टी थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार महिमा नगर शज्जाद अली ऑटो चालक है। वह 7 मई की रात ऑटो चलाकर घर लौटा था। इसी दौरान शॉर्ट सर्किट के चलते मोटर पंप अपने आप चालू हो गया। सुबह शज्जाद पानी भरने गया, तब रात में बोर चालू कर पानी भरने को लेकर पड़ोसी कुनाल मानिकपुरी और उसके रिश्तेदार ने विवाद शुरू कर दिया।
इस दौरान शज्जाद ने उन्हें समझाने की कोशिश की कि उसने मोटर चालू नहीं किया, जिसके बाद मामला किसी तरह शांत हुआ। इसी विवाद को लेकर कुनाल मानिकपुरी उसके घर में घुस आया। मोटर पंप को लेकर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। जिसके बाद उसके घर पहुंच गए। इस दौरान शज्जाद पर कुल्हाड़ी और गमले से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर लहूलुहान हो गया। घायल शज्जाद ने आरोप लगाया कि, घटना के बाद आरोपी यह अफवाह फैला रहे हैं कि उसकी पत्नी ने उसके साथ मारपीट की और उसी कारण वह अस्पताल पहुंचा। पीड़ित ने इसे गलत और भ्रामक बताया है। घटना की सूचना मिलने पर सिरगिट्टी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सिविल लाइन सीएसपी निमितेश सिंह ने बताया कि मामले में हमलावरों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बिलासपुर. बिलासपुर जिले में बाल संप्रेक्षण गृह के पदस्थ सुरक्षा गार्ड की हत्या की सनसनीखेज…
जगदलपुर. छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जुड़ा वेतन घोटाला अब सिर्फ एक…
दतिया दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने के अंतिम दौर में भावुक…
रतलाम मध्य प्रदेश की राजनीति में अपनी अलग कार्यशैली के लिए पहचाने जाने वाले सैलाना…
रायपुर. छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन प्रश्नकाल के दौरान छत्तीसगढ़ भू-राजस्व संहिता…
पिछड़ा वर्ग विदेश अध्ययन छात्रवृत्ति योजना से संवर रहा पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों का भविष्य:…