कवर्धा, शहर के लोहारा रोड स्थित दुर्गा मंदिर के पास बुधवार तड़के सुबह करीब 5 बजे एक चाय दुकान में गैस सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। इस धमाके के चलते दुकान में भीषण आग लग गई जिससे आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। ब्लास्ट की तेज आवाज से पूरी कॉलोनी दहल उठी और लोग दहशत में घरों से बाहर निकल आए। गनीमत यह रही कि घटना के समय दुकान में कोई भी व्यक्ति मौजूद नहीं था जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। हालांकि आग की चपेट में आने से दुकान का सारा सामान जलकर खाक हो गया।
आग लगने के बाद तुरंत स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी जिसके बाद दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ब्लास्ट की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के घरों की खिड़कियां भी हिल गईं। हादसे का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें आग और धुएं के गुबार साफ दिखाई दे रहे हैं। प्राथमिक जांच में शॉर्ट सर्किट की वजह से गैस सिलेंडर में विस्फोट होने की आशंका जताई जा रही है।
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृह निवास बगिया स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में प्रस्तुत आवेदन…
रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार ने 7.14 लाख से अधिक तेन्दूपत्ता संग्राहकों को 162.32 करोड़ की प्रोत्साहन…
रायपुर कल ग्राम बेन्द्री, उरला औद्योगिक क्षेत्र के पास, थाना उरला, जिला रायपुर स्थित मेसर्स…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा 24 जून से 08 जुलाई 2026 तक संचालित 15 दिवसीय प्रदेशव्यापी…
भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण तथा विमुक्त, घुमन्तु और अर्धघुमन्तु कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) …
जबलपुर जिले में समर्थन मूल्य पर खरीदे गए गेहूं के भंडारण में एक और बड़ा…