जगदलपुर, विश्व प्रसिद्ध और एशिया के नियाग्रा के रूप में विख्यात चित्रकोट जलप्रपात के पावन तट पर आयोजित हो रहे दो दिवसीय चित्रकोट महोत्सव-2026 का भव्य समापन गुरुवार 19 फरवरी को होने जा रहा है। छत्तीसगढ़ शासन और छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के तत्वावधान में आयोजित इस रजत जयंती वर्ष के महोत्सव का समापन समारोह शाम 05 बजे से प्रारंभ होगा। इस गरिमामयी संध्या में मुख्य अतिथि सांसद बस्तर महेश कश्यप होंगे, जबकि अध्यक्षता चित्रकोट के विधायक विनायक गोयल करेंगे।
समारोह में अति विशिष्ट अतिथि के रूप में जगदलपुर के विधायक किरण सिंह देव अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। उनके साथ ही बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल, जिला पंचायत अध्यक्ष वेदवती कश्यप और जगदलपुर महापौर संजय पाण्डे, छत्तीसगढ़ बेवरेजेस कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष श्रीनिवास राव मद्दी, अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष रूपसिंह मंडावी, जिला केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष दिनेश कश्यप, जिला पंचायत के उपाध्यक्ष बलदेव मंडावी, जगदलपुर नगर निगम सभापति खेमसिंह देवांगन, जनपद पंचायत लोहण्डीगुड़ा की अध्यक्ष पदमा लच्छूराम कश्यप, जिला पंचायत सदस्य चंद्रभान कश्यप, योगेश बैज और स्थानीय सरपंच भंवर मौर्य सहित कई क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों की सहभागिता विशिष्ट अतिथि के रूप में रहेगी। आयोजन समिति ने इस ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महाकुंभ के समापन अवसर पर आम जनता को सादर आमंत्रित किया है ताकि वे बस्तर की इस अनूठी परंपरा और प्राकृतिक सुंदरता के साक्षी बन सकें।
भोपाल राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा यादव एवं सदस्य सुश्री साधना स्थापक ने पुलिस…
रायपुर, राजधानी रायपुर की फाफाडीह स्थित विदेशी मदिरा दुकान में निर्धारित मूल्य से अधिक दर…
भोपाल इंदौर जिले के थाना चन्दन नगर क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर…
भोपाल "देशभक्ति जनसेवा" के मूल मंत्र को आत्मसात करते हुए मध्यप्रदेश पुलिस प्रदेशभर में नागरिकों…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को इंदौर में आयोजित ब्रिक्स देशों के अंतर्राष्ट्रीय…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में आयोजित सुशासन तिहार 2026 शासन की जनकल्याणकारी…