छत्तीसगढ़

CG : चुनाव ट्रेनिंग से गायब 32 अफसरों को नोटिस जारी

बिलासपुर। बिलासपुर में नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियों के बीच मतदान अधिकारियों के प्रशिक्षण सत्र में 32 अधिकारी बिना जानकारी के गायब रहे। इन अधिकारियों को शोकाज नोटिस जारी किया गया है। जिसमें उन्हें निलंबित करने की चेतावनी दी गई है। नगरीय निकाय चुनाव में प्रशिक्षण सत्र में जिन अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी, उनमें से 32 अधिरी व कर्मचारी 30 व 31 जनवरी को बिना किसी अधिकारिक सूचना के अपनी ड्यूटी से नदारद हो गए थे। मामले में लापरवाही उजागर होने पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने मामले को गंभीरता से लिया और ट्रैनिंग से नदारद कर्मचारियों को 24 घंटे के भीतर अपना जवाब देने के लिए कहा गया है। नोटिस प्राप्त करने वाले अधिकारियों में 12 पीठासीन अधिकारी, तीन मतदान अधिकारी वर्ग 3, नौ मतदान अधिकारी वर्ग 2 और आठ मतदान अधिकारी वर्ग 1 के शामिल हैं। उप निर्वाचन अधिकारी शिव बनर्जी ने आदेश जारी करते हुए सभी अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपस्थित न होने पर अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करें। साथ ही पांच और छह फरवरी को आयोजित दूसरे प्रशिक्षण सत्र में अनिवार्य रूप से शामिल हो इस पर अनुपस्थित होने पर निलंबन की कार्रवाई भी की जा सकती है।

kgnews

Recent Posts

CG : पहाड़ों और जंगलों से तरणताल तक : बैगा बच्चों के सपनों को नई उड़ान दे रहा ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर …

CG : पहाड़ों और जंगलों से तरणताल तक : बैगा बच्चों के सपनों को नई उड़ान दे रहा ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर …

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की जनजातीय हितैषी नीतियों और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश…

12 minutes ago
छत्तीसगढ़ में निकाय-पंचायत उपचुनाव के लिए मतदान जारी, 71 पार्षद पद समेत 5 अध्यक्षों का होगा फैसला

छत्तीसगढ़ में निकाय-पंचायत उपचुनाव के लिए मतदान जारी, 71 पार्षद पद समेत 5 अध्यक्षों का होगा फैसला

रायपुर. छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम अनुसार राज्य में चल रहे नगरीय निकायों…

30 minutes ago
CG : बिजली गुल की शिकायत पर बिफरे केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू …

CG : बिजली गुल की शिकायत पर बिफरे केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू …

बिलासपुर। केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने बिलासपुर में अपना रौद्र रूप अफसरों के खिलाफ दिखा…

31 minutes ago
CG : हाथी शावक का शव नदी में मिला …

CG : हाथी शावक का शव नदी में मिला …

रायगढ़। जिले में पानी में डूबने से एक और हाथी शावक की मौत का मामला…

52 minutes ago
अधिमान्य पत्रकार नेतृत्व समिति के प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष पर प्राण घातक हमला

अधिमान्य पत्रकार नेतृत्व समिति के प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष पर प्राण घातक हमला

अधिमान्य पत्रकार नेतृत्व समिति के प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष पर प्राण घातक हमला  इंदौर अधिमान्य पत्रकार…

59 minutes ago