शारजाह से जूतों और अंत:वस्त्रों में छिपाकर लाया गया तीन करोड़ का सोना पकड़ा गया

इंदौर
शारजाह से अंतरराष्ट्रीय उड़ान के जरिये इंदौर पहुंचे एक तस्कर को गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से करीब पांच किलोग्राम विदेशी सोना जब्त किया गया है।

आरोपी करीब तीन करोड़ रुपये के अनुमानित मूल्य के इस सोने को अपने जूतों के तलों और अंत:वस्त्रों में छिपाकर लाया था। राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) की एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि मुखबिर की सूचना पर डीआरआई के अफसरों ने शारजाह की एक हालिया उड़ान से इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचे एक यात्री की तलाशी ली। अधिकारी के मुताबिक तलाशी में इस व्यक्ति के कब्जे से 4.94 किलोग्राम विदेशी सोना बरामद किया गया।

उन्होंने बताया कि तस्करी के लिए इस सोने को रासायनिक प्रक्रिया के जरिये पेस्ट में बदल दिया गया था और आरोपी ने कीमती धातु की यह खेप अपने जूतों के तलों और अंत:वस्त्रों में छिपा रखी थी।

अधिकारी ने बताया कि गुजरात के रहने वाले तस्कर को सीमा शुल्क अधिनियम 1962 के तहत गिरफ्तार किया गया है और विस्तृत जांच जारी है।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

CG : बीमार पति को लेकर मेकाहारा पहुंचीं महिला के 50 हजार चोरी …

CG : बीमार पति को लेकर मेकाहारा पहुंचीं महिला के 50 हजार चोरी …

रायपुर। अंबेडकर अस्पताल में एक बार फिर चोर सक्रिय हो गए हैं। अपने पति के…

6 minutes ago
CG : अचानक बाइक बंद होने से ट्रक ने रौंदा …

CG : अचानक बाइक बंद होने से ट्रक ने रौंदा …

रायपुर। उरला के मैटर पार्क इलाके में सोमवार सुबह एक हादसे में दो युवकों को…

11 minutes ago
CG : अंतर्राज्यीय चेन स्नेचिंग गिरोह का पर्दाफाश, ओडिशा के 5 समेत 6 आरोपी गिरफ्तार …

CG : अंतर्राज्यीय चेन स्नेचिंग गिरोह का पर्दाफाश, ओडिशा के 5 समेत 6 आरोपी गिरफ्तार …

बिलासपुर: पुलिस ने शहर में महिलाओं को निशाना बनाकर चेन स्नेचिंग और लूट की वारदातों…

15 minutes ago
CG : जुआ खेलते तीन आरोपी गिरफ्तार, 52 पत्ती ताश और 640 रुपये जब्त …

CG : जुआ खेलते तीन आरोपी गिरफ्तार, 52 पत्ती ताश और 640 रुपये जब्त …

केसीजी: जिले में पुलिस ने जुआ और अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…

21 minutes ago
CG : परिवहन विभाग ने की ई-चालान से संबंधित ऑनलाइन स्कैम से सतर्क रहने की अपील …

CG : परिवहन विभाग ने की ई-चालान से संबंधित ऑनलाइन स्कैम से सतर्क रहने की अपील …

महासमुंद। राज्य में आरटीओ ई-चालान से संबंधित ऑनलाइन स्कैम के मामले सामने आने के बाद…

25 minutes ago
CG : किसान को सस्ते में डीजल दिलाने के नाम पर ठगा, शातिर फरार …

CG : किसान को सस्ते में डीजल दिलाने के नाम पर ठगा, शातिर फरार …

बलौदाबाजार। जिले के पलारी थाना क्षेत्र में किसानों के साथ ठगी का एक संवेदनशील मामला…

30 minutes ago