CG : चोरी, थप्पड़ और कत्ल, अपमान का बदला लेने के लिए खूनी खेल …

बिलासपुर: चोरी के विवाद के चलते रविवार को बदमाश युवकों ने मिलकर दो लोगों पर दिनदहाड़े लाठी व फरसा से हमला कर दिया. जिससे एक 52 वर्षीय व्यक्ति की घटना स्थल पर ही मौत हो गई. बीच-बचाव करने पहुंचे उसके साथी पर भी वार किया. घटना के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. अन्य आरोपी फरार हैं.

इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. मामला कोटा थाना क्षेत्र का है. जानकारी के मुताबिक, करगीखुर्द कोरीपारा निवासी हाल मुकाम गनियारी भादम के मोहन पांडे (52) रविवार को अपने साथी गनियारी निवासी शरद कौशिक गांव में घूम रहे थे. दोपहर 2 बजे आरोपी राजा राम साहू (21) ने अपने साथियों के साथ आया, फिर रॉड, लाठी और फरसा से मोहन पांडे पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया. इस बीच शरद कौशिक ने बीच-बचाव किया. तब आरोपियों ने उसके ऊपर भी जानलेवा हमला किया गया. मोहन की घटना स्थल पर ही मौत हो गई. इसके बाद सभी आरोपी फरार हो गए.

घटना सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची. शव को अस्पताल भेज दिया. घायल शरद कौशिक को अस्पताल में भर्ती कराया है. पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में जुट गई. चारों तरफ घेराबंदी कर मुख्य आरोपी राजाराम साहू को गिरफ्तार किया है. मामले की जांच के लिए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है, जो घटनास्थल से साक्ष्य जुटा रही है. पूछताछ में पता चला है कि मृतक मोहन और आरोपी राजाराम साहू के बीच चोरी की बात को लेकर विवाद हुआ. मोहन ने राजाराम को थप्पड़ जड़ दिया, जिससे दोनों के बीच विवाद बढ़ गया. इससे पहले भी कई बार झगड़ा हो चुका है. फिर भी मामला सुलझा नहीं था. इसलिए आरोपी राजाराम मौका ढूंढ़ रहा था. रविवार को अकेला पाकर मोहन पर जानलेवा हमला कर दिया.

सूचना मिलते ही कोटा थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस की टीम अन्य फरार आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई है. आरोपियों के घर में दबिश दी गई, लेकिन कोई आरोपी नहीं मिले. पुलिस को संदेह है कि सभी आरोपी किसी वाहन से फरार हुए हैं. पुलिस का दावा है कि बहुत जल्द सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. कोटा टीआई नरेश चौहान ने बताया कि दो पक्षों के बीच मारपीट हुई है, जिससे एक की मौत हो गई है. एक अन्य युवक घायल है. मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. फिलहाल मामले की विवेचना की जा रही है.

मामले में कोटा एसडीओपी नूपुर उपाध्याय ने बताया कि मृतक मोहन पांडे (52) करगीखुर्द का निवासी था. वह गनियारी में रहने लगा था पर इसका एक घर और खेती करगी खुर्द में भी है. जिसे उसने गनियारी निवासी शरद कौशिक को ठेके में दिया था. होली के समय मोहन पांडे के खेत की लकड़ी राजाराम साहू ने चोरी कर ली थी. 18 मार्च को जब मोहन पांडे करगी खुर्द गया था तो चोरी करने की बात पर राजाराम साहू को एक थप्पड़ मार दिया था.

आज रविवार को मोहन पांडे, शरद कौशिक के साथ गांव आया था तो उसे थप्पड़ मारने के विवाद में राजाराम साहू ने अपने साथियों के साथ मिलकर मोहन पांडे पर लाठी डंडों से हमला कर दिया. बीच बचाव करने पर शरद कौशिक को भी मारा. मारपीट में मोहन पांडे की मौत हो गई और शरद कौशिक घायल हो गया. मुख्य आरोपी राजा राम साहू (21) को गिरफ्तार कर लिया गया है वही बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है.

kgnews

Recent Posts

CG : मनेन्द्रगढ़ में तीन नाबालिगों को दिल्ली ले जाकर बेचने की आशंका …

CG : मनेन्द्रगढ़ में तीन नाबालिगों को दिल्ली ले जाकर बेचने की आशंका …

मनेन्द्रगढ़। जिले में तीन नाबालिग लड़कियों को काम दिलाने के बहाने दिल्ली ले जाने और…

2 minutes ago
CG : रायपुर में निगम का सख्त एक्शन, अवैध मटन-चिकन दुकान हटाई …

CG : रायपुर में निगम का सख्त एक्शन, अवैध मटन-चिकन दुकान हटाई …

रायपुर। नगर निगम ने शहर में अवैध अतिक्रमण और यातायात बाधा के खिलाफ अभियान चलाते…

9 minutes ago
CG : नौकरी के नाम पर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार …

CG : नौकरी के नाम पर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार …

कोरिया। जिले के पटना थाना क्षेत्र में बेरोजगारों को नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी…

13 minutes ago
CG : 3 लाख रुपए किलो, बस्तर को अब मियाजाकी आम ने भी दिलाई नई पहचान …

CG : 3 लाख रुपए किलो, बस्तर को अब मियाजाकी आम ने भी दिलाई नई पहचान …

बस्तर। छत्तीसगढ़ का बस्तर, जो कभी नक्सलवाद और बारूद की गूंज के लिए जाना जाता…

17 minutes ago
CG : वसूली करने वाले 9 लड़के गिरफ्तार, मवेशी ले जाने की बात पर वारदात को अंजाम …

CG : वसूली करने वाले 9 लड़के गिरफ्तार, मवेशी ले जाने की बात पर वारदात को अंजाम …

केसीजी। वसूली करने वाले 9 लड़के गिरफ्तार किए गए है। पीड़ित सागर तुरकर ने दिनांक…

20 minutes ago
CG : 180 दिन तक गैंगरेप, प्रेमी की हरकत के चलते ब्लैकमेल होते रही पीड़िता …

CG : 180 दिन तक गैंगरेप, प्रेमी की हरकत के चलते ब्लैकमेल होते रही पीड़िता …

कोरबा। एक किशोरी के प्रेमी ने आपत्तिजनक वीडियो बना कर अपने दोस्तों के बीच उसे…

23 minutes ago