छत्तीसगढ़

CG : छत्तीसगढ़ी फिल्म ‘मोर मईके’ का शुभ मुहूर्त, शूटिंग हुई शुरू…

भिलाई । उज्जल फिल्म के बैनर तले बनने वाली छत्तीसगढ़ी फिल्म ‘मोर मईके’ का शुभ मुहूर्त रायपुर के इंद्रप्रस्थ फेस-1 स्थित शिव मंदिर में विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। मुहूर्त पूजा के साथ ही फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर दी गई।

फिल्म के निर्माता, निर्देशक एवं छॉलीवुड के प्रसिद्ध कैमरामैन दिनेश ठक्कर ने बताया कि फिल्म का पहला दृश्य छॉलीवुड के चर्चित अभिनेता प्रदीप शर्मा और अभिनेत्री उपासना वैष्णव के साथ फिल्माया गया। उन्होंने बताया कि फिल्म की अधिकांश शूटिंग छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के प्राकृतिक और मनोरम स्थलों पर की जाएगी।

मुहूर्त समारोह में छॉलीवुड से जुड़े कई कलाकार और तकनीशियन मौजूद रहे। इनमें अभिनेता योगेश अग्रवाल, अमरदास लहरे, अभिनेता-निर्देशक राजेश नायक, शमशीर सिवानी, पुष्पेंद्र सिंह, जॉनी, वर्मा, आर्ट डायरेक्टर करीमुल्लाह खान, प्रोडक्शन मैनेजर चोवाराम साहू और कोरियोग्राफर दिलीप बैस सहित बड़ी संख्या में फिल्म जगत के लोग शामिल हुए।

निर्माता दिनेश ठक्कर ने उम्मीद जताई कि ‘मोर मईके’ दर्शकों को पारिवारिक मनोरंजन के साथ छत्तीसगढ़ की संस्कृति और खूबसूरती से भी रूबरू कराएगी। फिल्म की शूटिंग जल्द ही गरियाबंद के विभिन्न लोकेशनों पर शुरू होगी।

kgnews

Recent Posts

CG : जिला स्तरीय शालेय कराते प्रतियोगिता संपन्न

CG : जिला स्तरीय शालेय कराते प्रतियोगिता संपन्न

अंडर-14, 17 एवं 19 आयु वर्ग के 29 खिलाड़ियों ने किया प्रतिभा का प्रदर्शन गौरेला-पेंड्रा-मरवाही,…

4 minutes ago
CG : नवपदस्थ कलेक्टर विजय दयाराम के ने संभाला कार्यभार

CG : नवपदस्थ कलेक्टर विजय दयाराम के ने संभाला कार्यभार

रविवार शासकीय अवकाश के दिन जनसेवा की भावना के साथ किया पदभार ग्रहण गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, जिले…

7 minutes ago
RPSC परीक्षा के लिए कोटा मंडल चलाएगा चार स्पेशल अनारक्षित ट्रेनें

RPSC परीक्षा के लिए कोटा मंडल चलाएगा चार स्पेशल अनारक्षित ट्रेनें

जबलपुर  राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) द्वारा आयोजित वरिष्ठ अध्यापक (माध्यमिक शिक्षा) प्रतियोगी परीक्षा-2026 दिनांक…

53 minutes ago
MP में एथनॉल के नाम पर 242 क्विंटल चावल हेराफेरी, 8 राइस मिलर जांच के घेरे में

MP में एथनॉल के नाम पर 242 क्विंटल चावल हेराफेरी, 8 राइस मिलर जांच के घेरे में

बालाघाट. मध्य प्रदेश के बालाघाट व सिवनी जिलों में एथनॉल उत्पादन के नाम पर फोर्टिफाइड…

58 minutes ago
रायपुर में जाम से मिलेगी राहत, QRT को ट्रैफिक पुलिस की 10 नई हाई-स्पीड बाइक्स

रायपुर में जाम से मिलेगी राहत, QRT को ट्रैफिक पुलिस की 10 नई हाई-स्पीड बाइक्स

रायपुर. राजधानी रायपुर में ट्रैफिक समस्या पर प्रभावी रूप से एक्शन लेने के लिए पुलिस…

1 hour ago
CG : आवासहीन व्यक्तियों को पट्टाधृति अधिकार अधिनियम-2023 के क्रियान्वयन हेतु प्रशिक्षण…

CG : आवासहीन व्यक्तियों को पट्टाधृति अधिकार अधिनियम-2023 के क्रियान्वयन हेतु प्रशिक्षण…

कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं की अध्यक्षता में राजस्व एवं नगरीय निकायों के अधिकारियों को दिया गया…

2 hours ago