CG : कुएं में बोरी में बंद युवक का शव मिला, पहचान मिटाने चेहरा कुचला, नहीं हुई शिनाख्त …

महासमुंद: जिले में अपराध की घटनाएं दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही हैं। आये दिन हत्या और चाकूबाजी जैसी घटनाएं सामने आ रही हैं। ताजा मामला महासमुंद कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत लभरा खुर्द का है, जहां आज सुबह एक कुंए में बोरी में बंद युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने बताया कि विद्युत सब स्टेशन के पीछे स्थित बड़े झाड़ों के जंगल के पास असहनीय बदबू आ रही थी। ग्रामीणों की शिकायत पर सरपंच ने गांव के कोटवार को जंगल की ओर भेजा। कोटवार ने मौके पर जाकर देखा कि सितली नाला नहर से लगे पंप हाउस के कुंए में एक बोरी में कुछ डूबा हुआ था। जब बोरी को खोला गया, तो उसमें अज्ञात युवक का शव मिला।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से शव को कुंए से बाहर निकाला। जांच में पाया गया कि मृतक के चेहरे को पहचान छिपाने के लिए पत्थर से कुचला गया था और शव को बोरी में भरकर पत्थरों से बांधकर कुंए में फेंका गया था। पुलिस के अनुसार मृत युवक की उम्र लगभग 30-35 वर्ष है और शव 25 से 30 दिन पुराना था। शव पूरी तरह से डी-कम्पोज़ हो चुका था। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवक की हत्या कब और किसके द्वारा की गई। पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह हत्या का मामला प्रतीत होता है और सभी बिंदुओं पर जांच शुरू कर दी गई है। मृतक की शिनाख्ती के लिए पुलिस और स्थानीय प्रशासन लगे हुए हैं।

kgnews

Recent Posts

छत्तीसगढ़ राज्य शूटिंग मीट 11 जुलाई से, प्रदेशभर के निशानेबाज दिखाएंगे दम

छत्तीसगढ़ राज्य शूटिंग मीट 11 जुलाई से, प्रदेशभर के निशानेबाज दिखाएंगे दम

रायपुर. 25वीं छत्तीसगढ़ राज्य शूटिंग मीट का आयोजन छत्तीसगढ़ प्रदेश राइफल एसोसिएशन (CGPRA) की ओर…

13 minutes ago
स.डी.जी. 2.0 और ‘बस्तर अंजोर’ से विकसित छत्तीसगढ़ के विजन को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

स.डी.जी. 2.0 और ‘बस्तर अंजोर’ से विकसित छत्तीसगढ़ के विजन को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

रायपुर  मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद के सदस्यों…

18 minutes ago
बड़वानी में युवती को 25-30 युवक बाइक पर उठाकर ले गए! वायरल VIDEO से हड़कंप, जांच में ‘देजा’ प्रथा का एंगल

बड़वानी में युवती को 25-30 युवक बाइक पर उठाकर ले गए! वायरल VIDEO से हड़कंप, जांच में ‘देजा’ प्रथा का एंगल

बड़वानी बड़वानी जिले के राजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम जलगोन में एक युवती को कुछ…

19 minutes ago
मंत्रि-परिषद ने प्रदेश में अधोसंरचनात्मक विकास और पुनर्वास कार्यों के लिये दी 2,300 करोड़ रूपये की स्वीकृति

मंत्रि-परिषद ने प्रदेश में अधोसंरचनात्मक विकास और पुनर्वास कार्यों के लिये दी 2,300 करोड़ रूपये की स्वीकृति

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में बुधवार को संपन्न हुई मंत्रि-परिषद की बैठक…

23 minutes ago
लोक निर्माण विभाग के सचिव ने रेलवे ओवर-ब्रिज एवं रेलवे अंडर-ब्रिज कार्यों की समीक्षा की

लोक निर्माण विभाग के सचिव ने रेलवे ओवर-ब्रिज एवं रेलवे अंडर-ब्रिज कार्यों की समीक्षा की

रायपुर लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने विभाग के सेतु परिक्षेत्र और…

38 minutes ago
छत्तीसगढ़ शिक्षाकर्मी भर्ती घोटाला: 7 आरोपियों को कोर्ट से सशर्त अग्रिम जमानत

छत्तीसगढ़ शिक्षाकर्मी भर्ती घोटाला: 7 आरोपियों को कोर्ट से सशर्त अग्रिम जमानत

बिलासपुर. हाईकोर्ट की सिंगल बेंच ने धमतरी जिले की वर्ष 2007 की शिक्षाकर्मी ग्रेड-3 भर्ती…

1 hour ago