CG : छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के अवसर पर स्कूल एवं महाविद्यालयों में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन…

बालोद । छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य पर रजत जयंती वर्ष के अवसर पर जिले के विभिन्न महाविद्यालयों, विद्यालय सहित अन्य शिक्षण संस्थानों में पुस्तक वाचन एवं विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। इसके अंतर्गत बुधवार 10 सितंबर को जिले के गुरूर विकासखण्ड के 137 शासकीय प्राथमिक शाला, 68 उच्च प्राथमिक शाला एवं 32 हायर सेकण्डरी स्कूल सहित कुल 237 विद्यालयों में पुस्तक वाचन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इसी तरह स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय खलारी, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पलारी, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय अर्जुंदा, शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय बोड़ेना आदि जिले के विभिन्न शिक्षण संस्थाओं में पुस्तक वाचन एवं अन्य गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षक-शिक्षिकाओं के द्वारा पुस्तकों के अध्ययन के महत्व, उपयोगिता एवं महत्व के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने महापुरूषों की जीवनी के अलावा विभिन्न ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणास्पद पुस्तकों का वाचन किया। समारोह में शिक्षक-शिक्षिकों के अलावा बड़ी संख्या में विद्यार्थी एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।

kgnews

Recent Posts

CG Deputy CM साव का कांग्रेस पर हमला, बोले- UCC पर फैला रही दुष्प्रचार; आदिवासी परंपराएं रहेंगी सुरक्षित

CG Deputy CM साव का कांग्रेस पर हमला, बोले- UCC पर फैला रही दुष्प्रचार; आदिवासी परंपराएं रहेंगी सुरक्षित

रायपुर. भारतीय जनता पार्टी की सरकार प्रदेश में समान नागरिक संहिता याने UCC लागू करने…

37 minutes ago
Kawardha के सरकारी स्कूल में शराब पीते पकड़ा गया शिक्षक, DEO ने जांच के दिए निर्देश

Kawardha के सरकारी स्कूल में शराब पीते पकड़ा गया शिक्षक, DEO ने जांच के दिए निर्देश

कवर्धा. कवर्धा जिले के पंडरिया विकासखंड से शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाला मामला सामने…

2 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से जशपुर की महिलाएं बनेंगी ‘ड्रोन दीदी’

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से जशपुर की महिलाएं बनेंगी ‘ड्रोन दीदी’

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और कृषि में आधुनिक…

3 hours ago
Dongargarh परिक्रमा पथ भूमि अधिग्रहण मामले में कलेक्टर को सुनवाई के निर्देश, बिलासपुर हाईकोर्ट का आदेश

Dongargarh परिक्रमा पथ भूमि अधिग्रहण मामले में कलेक्टर को सुनवाई के निर्देश, बिलासपुर हाईकोर्ट का आदेश

बिलासपुर. हाईकोर्ट में डोंगरगढ़ के बहुचर्चित परिक्रमा पथ निर्माण मामले में सुनवाई हुई. कोर्ट ने…

4 hours ago
आवास निर्माण तक सीमित रहा मंडल अब अधोसंरचना विकास के क्षेत्र में भी प्रदेश के विकास को देगा नई गति : मुख्यमंत्री साय

आवास निर्माण तक सीमित रहा मंडल अब अधोसंरचना विकास के क्षेत्र में भी प्रदेश के विकास को देगा नई गति : मुख्यमंत्री साय

आवास निर्माण तक सीमित रहा मंडल अब अधोसंरचना विकास के क्षेत्र में भी प्रदेश के…

4 hours ago