CG : छात्रा ने नदी में कूदकर की आत्महत्या, घर में पसरा मातम

बिलासपुर। शहर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। कक्षा 9वीं की छात्रा ने बीती रात अरपा नदी में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और परिवार में मातम पसर गया है। यह पूरा मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, मृतका छात्रा का नाम अदिति है, जो राजकिशोर नगर की रहने वाली थी। बताया जा रहा है कि बीती रात अपने घर में पढ़ाई कर रही थी। रात करीब डेढ़ बजे अचानक वह कमरे से बाहर निकली और तेजी से दौड़ती हुई घर से बाहर चली गई। उसके पीछे-पीछे उसकी बड़ी बहन भी बाहर आई और उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन तब तक अदिति अरपा नदी पर बने छठघाट पुल तक पहुंच गई और वहां से नदी में कूद गई। यह दृश्य देखकर उसकी बहन स्तब्ध रह गई। आसपास के लोगों ने जब यह देखा तो मदद के लिए आगे आए और उसकी खोजबीन शुरू की, लेकिन वह नजर नहीं आई।

इसके बाद घटना की सूचना पुलिस और परिजनों को दी गई। सूचना मिलते ही सरकंडा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू अभियान शुरू किया और कुछ देर की मशक्कत के बाद पुलिस ने छात्रा का शव बरामद कर लिया।

मृतका के पिता अरुण कुमार ने बताया कि घटना करीब डेढ़ बजे की है। घर में ऊपर के रूम में पत्नी और वो आराम कर रहे थे। वहीं नीचे वाले रूम में दोनों बेटियां पढ़ाई कर रही थीं। पता नहीं अचानक उसे क्या हुआ, रूम से निकली और दौड़ने लगी। जिसके बाद अरपा नदी में बने पुल से छठघाट पर छलांग लगा दी। आत्महत्या का कारण अज्ञात है।

फिलहाल, पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आत्महत्या के कारणों का खुलासा अभी नहीं हो सका है।

kgnews

Recent Posts

राजनांदगांव : कॉलोनियों में सड़केंनहीं बनने से परेशानी…

राजनांदगांव : कॉलोनियों में सड़केंनहीं बनने से परेशानी…

राजनांदगांव , शहर की कईकॉलोनियों में अब तक सड़कों कानिर्माण नहीं हो पाया है। बारिश…

4 minutes ago
राजनांदगांव : सूखे पत्तों, पॉलीथिनसे पट रही नालियां…

राजनांदगांव : सूखे पत्तों, पॉलीथिनसे पट रही नालियां…

राजनांदगांव , मौसम में बदलावऔर अंधड़ चलने के कारण सूखेपत्ते और पन्नियां नालियों में पहुंचकर…

7 minutes ago
राजनांदगांव : एसपी ने घुमका क्षेत्र का किया निरीक्षण…

राजनांदगांव : एसपी ने घुमका क्षेत्र का किया निरीक्षण…

राजनांदगांव | घुमका नगर पंचायत चुनाव के लिए 1 जून को मतदान होगा। चुनाव के…

15 minutes ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव के विजन को साकार कर रहा ग्लोबल स्किल पार्क

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के विजन को साकार कर रहा ग्लोबल स्किल पार्क

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के विजन को साकार कर रहा ग्लोबल स्किल पार्क कौशल प्रशिक्षण से…

18 minutes ago
मोहला : अंबागढ़ चौकी में इंजीनियरिंग और पॉलिटेक्निक कॉलेज खोलने की मांग…

मोहला : अंबागढ़ चौकी में इंजीनियरिंग और पॉलिटेक्निक कॉलेज खोलने की मांग…

मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी , प्रदेश के उपमुख्यमंत्री, गृह व उच्च तकनीकी शिक्षा मंत्री विजय…

24 minutes ago
‘वन नेशन-वन इलेक्शन’ पर बाबा बागेश्वर की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- बच जाएंगे लाखों करोड़

‘वन नेशन-वन इलेक्शन’ पर बाबा बागेश्वर की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- बच जाएंगे लाखों करोड़

छतरपुर बाबा बागेश्‍वर धीरेंद्र कृष्‍ण शास्‍त्री ने कहा कि भारत को अब “एक देश, एक…

27 minutes ago