बलरामपुर । प्राथमिक शाला जावाखाड़ी में कक्षा दूसरी के छात्र से मारपीट करने के आरोप में प्रधान पाठक उदय कुमार यादव को निलंबित कर दिया गया है।
मामला रामचंद्रपुर ब्लॉक के पलगी प्राथमिक शाला जावाखाड़ी का है, जहां छात्र भागीरथी गिनती गिनने में गलती कर बैठा। आरोप है कि इस पर प्रधान पाठक ने बच्चे के दोनों गाल पर थप्पड़ मार दिए, जिससे उसका चेहरा सूज गया।
घटना के प्रकाश में आने के बाद विभाग ने गंभीरता दिखाते हुए निलंबन आदेश जारी किया। आदेश में उल्लेख है कि उदय कुमार यादव का कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम 3 का स्पष्ट उल्लंघन है। साथ ही शासकीय कर्तव्य में लापरवाही पाए जाने पर उन्हें छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के नियम 9(1)(क) के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।
निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी, कुसमी कार्यालय निर्धारित किया गया है। इस दौरान उन्हें मूल नियम 53 के तहत जीवन निर्वाह भत्ता प्राप्त होगा।

रायपुर। महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने बस्तर संभाग के…
भिलाई। अभिनेता, समाजसेवी एवं परोपकारी व्यक्तित्व सोनू सूद आज भिलाई आ रहे है। क्लब हेड…
बिलासपुर। नगर निगम की स्वच्छता टीम के साथ गाली-गलौज और धमकी देने का मामला सामने…
भोपाल मध्य प्रदेश में अब घर, दुकान, बहुमंजिला इमारत या किसी भी तरह का निर्माण…
इंदौर दुनिया को स्नूकर का खेल सिखाने वाले मध्य प्रदेश में 100 साल में पहली…
ग्वालियर यदि आपके आधार कार्ड में अभी तक ईमेल आईडी अपडेट नहीं है या आप…