खैरागढ़, जिले में आपदा प्रबंधन की तैयारियों को परखने और आम नागरिकों को जागरूक करने के उद्देश्य से 25 सितम्बर, दिन गुरुवार, दोपहर 2 बजे छुईखदान स्थित छिंदारी बांध तथा तहसील खैरागढ़ के कुम्ही नाला में सुबह 10 बजे में बाढ़ आपदा पर मॉक ड्रिल (Mock Exercise) आयोजित की जाएगी।
यह मॉक ड्रिल राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, गृह मंत्रालय भारत सरकार, नई दिल्ली, छत्तीसगढ़ राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग तथा जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण खैरागढ़-छुईखदान-गंडई के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की जा रही है।
केवल अभ्यास, घबराने की आवश्यकता नहीं
प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि यह केवल एक प्रशिक्षण अभ्यास है, अतः किसी प्रकार की घबराहट की स्थिति न उत्पन्न करें। अभ्यास के दौरान अफवाहों से बचें और दूसरों को भी सही जानकारी दें।
जनता का सहयोग अपेक्षित
जिला प्रशासन ने कहा है कि मॉक ड्रिल की सफलता में जनता का सहयोग महत्वपूर्ण है। इस दौरान शांति बनाए रखना और प्रशासन के निर्देशों का पालन करना आवश्यक है।
राजनांदगांव | शहर के ओवरब्रिज पर बना चबूतरा क्षतिग्रस्त होने के बाद उसका मलबा वहीं…
कोरबा। जिले के तीन अलग- अलग सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई।…
बिलासपुर। इवेंट आर्गनाइजर के फार्म हाउस पर हथियारबंद नकाबपोश बदमाशों ने धावा बोल दिया। बदमाशों…
लखनऊ विशेष रिपोर्ट मक्का मुअज्जमा: रात के करीब का वक्त है। आसमान ने काले रंग…
रायपुर। CGPSC भर्ती घोटाला में पूर्व परीक्षा नियंत्रक आरती वासनिक के रायपुर स्थित निवास में…
बीजापुर. तेन्दूपत्ता संग्रहण से जुड़े हजारों परिवारों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है.…