CG : जनक साहू को मिली आर्थिक सहायता से बेटे का रोजगार और स्वयं का इलाज हुआ संभव

रायपुर, मुख्यमंत्री श्रमिक सियान सहायता योजना ज़रूरतमंद श्रमिक परिवार की जिंदगी में उम्मीद की किरण बनकर आई है। ज़िले के आरंग विकासखंड अंतर्गत ग्राम बिरबिरा निवासी 61 वर्षीय जनक साहू को योजना के तहत 20 हजार की आर्थिक सहायता प्राप्त हुई जिससे उनके जीवन में परिवर्तन आया है। 

साहू ने बताया कि इस राशि का उपयोग उन्होंने अपने बेटे के लिए सेनेटरी सामग्री खरीदने में किया, जो मिस्त्री का काम करता है। इससे उनके बेटे का छोटा व्यवसाय अब गति पकड़ रहा है। साथ ही, उन्होंने इस सहायता से अपने स्वास्थ्य संबंधी इलाज भी करवाया।

उत्साहित साहू ने कहा, मुख्यमंत्री श्रमिक सियान सहायता योजना हम श्रमिकों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इससे न केवल हमें आर्थिक सहारा मिला है, बल्कि आत्मविश्वास भी बढ़ा है। उन्होंने सभी पात्र श्रमिकों से अपील की कि वे इस योजना का लाभ जरूर उठाएं। उन्होंने योजना की सराहना करते हुए बताया कि रायपुर कलेक्टर कार्यालय द्वारा कॉल सेंटर के माध्यम से उनसे संपर्क कर योजना से संतुष्टि का फीडबैक भी लिया गया।

जनक ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार और जिला प्रशासन श्रमिकों के हित में सराहनीय कार्य कर रहे हैं। इस योजना के माध्यम से श्रमिक परिवारों को संबल मिल रहा है

kgnews

Recent Posts

राजनांदगांव : घर-घर नल से शुद्ध पेयजल पहुंचने पर ग्राम टोलागांव में आई खुशहाली

राजनांदगांव : घर-घर नल से शुद्ध पेयजल पहुंचने पर ग्राम टोलागांव में आई खुशहाली

- हर घर तक पहुंच रहा शुद्ध पेयजल- महिलाओं की मेहनत बची और ग्रामीणों का…

37 minutes ago
राजनांदगांव : ग्रामीण आजीविका मिशन की संविदा भर्ती में चयन के नाम पर धनराशि की मांग करने वालों से रहे सावधान

राजनांदगांव : ग्रामीण आजीविका मिशन की संविदा भर्ती में चयन के नाम पर धनराशि की मांग करने वालों से रहे सावधान

राजनांदगांव । पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान)…

40 minutes ago
राजनांदगांव : कृषकों से सार्वजनिक सड़कों पर लोहे के केज व रिंग लगे ट्रैक्टरों का संचालन नहीं करने की अपील

राजनांदगांव : कृषकों से सार्वजनिक सड़कों पर लोहे के केज व रिंग लगे ट्रैक्टरों का संचालन नहीं करने की अपील

राजनांदगांव । अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ने कृषकों से कृषि कार्य में उपयोग किए जाने…

44 minutes ago
राजनांदगांव : नगर निगम द्वारा वर्षाकालीन तैयारियां तेज, सड़क, नाली, पेयजल एवं स्वच्छता कार्यों को प्राथमिकता

राजनांदगांव : नगर निगम द्वारा वर्षाकालीन तैयारियां तेज, सड़क, नाली, पेयजल एवं स्वच्छता कार्यों को प्राथमिकता

राजनांदगांव । नगर पालिका निगम राजनांदगांव द्वारा वर्षाकाल को दृष्टिगत रखते हुए शहर में आधारभूत…

46 minutes ago
राजनांदगांव : सेवा सेतु पोर्टल की डिजिटल सुविधा से भूपेन्द्र को मिली बड़ी राहत – घर बैठे मिला ऑनलाइन विवाह प्रमाण पत्र

राजनांदगांव : सेवा सेतु पोर्टल की डिजिटल सुविधा से भूपेन्द्र को मिली बड़ी राहत – घर बैठे मिला ऑनलाइन विवाह प्रमाण पत्र

- सरल प्रक्रिया से बचा समय, बढ़ी शासकीय सेवाओं तक पहुंचराजनांदगांव । राजनांदगांव जिले के…

56 minutes ago
राजनांदगांव : फसल विविधीकरण ने बदली किसान दौलतराम साहू की सोच – खरीफ मौसम में धान की जगह उद्यानिकी फसल अपनाकर बढ़ाई आय

राजनांदगांव : फसल विविधीकरण ने बदली किसान दौलतराम साहू की सोच – खरीफ मौसम में धान की जगह उद्यानिकी फसल अपनाकर बढ़ाई आय

- कम पानी में लाभकारी खेती की ओर बढ़े कदमराजनांदगांव । राजनांदगांव जिले में खरीफ…

59 minutes ago