नारायणपुर, जिला नारायणपुर अंतर्गत संचालित राष्ट्रीय कार्यकम, जननी सुरक्षा योजना के तहत् विकासखण्ड नारायणपुर एवं ओरछा में प्रसव पश्चात् शिशुवति माताओं को योजना के प्रोत्साहन राशि का वितरण शत प्रतिशत किये जाने हेतु विभाग प्रतिबद्ध है। वित्तीय वर्ष 2024-25 में माह अप्रैल 2024 से माह फरवरी 2025 तक जिला चिकित्सालय नारायणपुर में 93 प्रतिशत प्रोत्साहन राशि का वितरण, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नारायणपुर अंतर्गत आने वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रो, उपस्वास्थ्य केन्द्रो में संस्थागत प्रसव एवं घर प्रसव पश्चात् 98 प्रतिशत प्रोत्साहन राशि का वितरण एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ओरछा अंतर्गत पहुंचविहिन क्षेत्रो में आने वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रो, उपस्वास्थ्य केन्द्रो में संस्थागत प्रसव एवं घर प्रसव पश्चात् 62 प्रतिशत प्रोत्साहन राशि का वितरण किया जा चुका है।
जननी सुरक्षा योजना के तहत् प्रसव पश्चात प्रोत्साहन राशि प्राप्त नही होने की दशा में शिशुवति मताओं से अपील है कि समीप के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रो, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रो, उपस्वाथ्य केन्द्रो में कार्यरत अधिकारी एवं कर्मचारियो एवं ग्राम मे कार्यरत मितानीनो से सर्म्पक कर प्रोत्साहन राशि प्राप्त किये जाने हेतु आवश्यक दस्तावेज बैंक पासबुक की छायाप्रति, आधार कार्ड जमा करें, जिससे यथाशिघ्र प्रोत्साहन राशि का वितरण किया जा सके।
भोपाल आपदा प्रबंधन को अधिक समावेशी, संवेदनशील एवं प्रभावी बनाने की दिशा में मध्यप्रदेश ने…
छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत को मिलेगा मंच, वार्षिक आयोजनों के लिए कलाकारों से आवेदन आमंत्रित…
भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर ने कहा है कि…
रायपुर मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय के नेतृत्व में ग्रामीण विकास और रोजगार को बढ़ावा देने की…
नवीन श्रम संहिताएं श्रमिकों को अधिक से अधिक लाभ दिलाएंगी : श्रम मंत्री पटेल नियमों…
रायपुर मुख्य सचिवविकासशील की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में वरिष्ठ सचिवों की उच्चस्तरीय…