CG : जब आग और धुएं के गुबार के बीच कर्मचारी बचने के लिए खिड़की से बाहर निकले…देखें मंजर …

दुर्ग: भिलाई स्टील प्लांट के पावर प्लांट-2 में आग लगने की घटना 7 बीएसपी कर्मचारी घायल हुए. घटना से जुड़ा एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. एक संविदा कर्मचारी का पैर फ्रैक्चर हो गया है. 10 कर्मचारियों ने अपनी जान बचा ली. घटना भिलाई नगर थाना क्षेत्र का है. यह घटना 7 अप्रैल की है. वायरल हो रहे वीडियो में आग और धुएं के गुबार के बीच कर्मचारी बचने के लिए खिड़की से बाहर निकलते दिखाई दे रहे हैं. कुछ कर्मचारी पाइप से लटककर नीचे उतरे, कुछ को कर्मचारियों ने मदद कर नीचे उतारा. हालांकि, फायर ब्रिगेड की 6 गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया. घायलों का इलाज जारी है.

दरअसल, पावर एंड ब्लोइंग स्टेशन-2 के STG-4 टर्बाइन में अचानक आग लग गई. टर्बाइन हॉल में तेजी से धुआं फैल गया. कुछ ही देर में पावर प्लांट का बड़ा हिस्सा धुएं से भर गया. आसमान में दूर तक धुएं के गुब्बार और आग की लपटें दिखाई दे रही थीं. सूचना मिलते ही संयंत्र की अग्निशमन टीम तत्काल सक्रिय हो गई. फायर ब्रिगेड की 6 से अधिक गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर तेजी से कार्रवाई की और करीब 11:10 बजे तक आग पर पूरी तरह काबू पा लिया. इसके बाद क्षेत्र को सुरक्षित रूप से कूलिंग भी किया गया.

एहतियात के तौर पर 2 नियमित कर्मचारियों और 5 संविदा श्रमिकों को सेक्टर-9 अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज किया गया. सभी की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है. आग लगने के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है.

kgnews

Recent Posts

CG : पिता-पुत्र की मौत, तेज रफ्तार ट्रेलर ने कुचला …

CG : पिता-पुत्र की मौत, तेज रफ्तार ट्रेलर ने कुचला …

गौरेला पेण्ड्रा मरवाही। पेंड्रा नगर में आज एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को…

3 minutes ago
CG : महिला डॉक्टर दहेज के लिए प्रताड़ित, ससुराल वालों के लिए FIR दर्ज …

CG : महिला डॉक्टर दहेज के लिए प्रताड़ित, ससुराल वालों के लिए FIR दर्ज …

अंबिकापुर। बिश्रामपुर पुलिस ने महिला डाक्टर की शिकायत पर उनके पति सहित ससुराल पक्ष के…

6 minutes ago
राजनांदगांव : डोंगरगांव रोड पर डंप किया कचरा अब फैलने लगा, लोग हो रहे परेशान …

राजनांदगांव : डोंगरगांव रोड पर डंप किया कचरा अब फैलने लगा, लोग हो रहे परेशान …

राजनांदगांव| डोंगरगांव रोड पर लंबे समय से डंप किया जा रहा कचरा अब फैलने लगा…

14 minutes ago
राजनांदगांव : डिवाइडरों के बीच में पौधे रोपने की कोई तैयारी नहीं …

राजनांदगांव : डिवाइडरों के बीच में पौधे रोपने की कोई तैयारी नहीं …

राजनांदगांव | मानसून शुरू होने के बावजूद शहर के कई प्रमुख मार्गों में बने डिवाइडरों…

16 minutes ago
राजनांदगांव : कहीं दिन में जल रही स्ट्रीट लाइट, कहीं रात में अंधेरा …

राजनांदगांव : कहीं दिन में जल रही स्ट्रीट लाइट, कहीं रात में अंधेरा …

राजनांदगांव| शहर में स्ट्रीट लाइट व्यवस्था की निगरानी में लापरवाही सामने आ रही है। कई…

19 minutes ago
राजनांदगांव : ओवरब्रिज पर वाहन खराब होने की वजह से प्रभावित हो रही आवाजाही …

राजनांदगांव : ओवरब्रिज पर वाहन खराब होने की वजह से प्रभावित हो रही आवाजाही …

राजनांदगांव | शहर के ओवरब्रिज पर आए दिन वाहनों में खराबी आने से यातायात प्रभावित…

22 minutes ago