साढ़े बारह लाख से अधिक का बयाना लेकर जमीन दूसरे को बेचने वाले पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। कविलाश नगर भनपुरी निवासी सुधीर श्रीवास्तव (45) ने मदन शर्मा से भूखंड खरीदी का इकरारनामा कर 12.59 लाख का बयाना दिया। मदन शर्मा के नाम पहन 40/108 खसरा नंबर 65/13 कविलाश नगर में 1200 वर्ग फीट भूखंड है। इसे बेचने ही मदन ने सुधीर से इकरारनामा किया। सुधीर ने इसके मुताबिक जनवरी-13 से जुलाई-18 के बीच पांच वर्ष में यह बयाना रकम दिया।
लेकिन वह अब तक रजिस्ट्री कराने झूलाता रहा। और मांगने पर रकम भी वापस नहीं कर रहा। सुधीर ने पड़ताल किया तो मदन वह भूखंड किसी दूसरे को बेच चुका था। सुधीर ने कल देर रात खमतराई थाने में धारा 420 के तहत. मदन के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया। मदन पकड़ से बाहर है।
रायपुर सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आमजनो की समस्याओं के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से…
भोपाल भोपाल जिले के थाना अशोका गार्डन क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर…
रायपुर भारत सरकार के केबिनेट सचिव डॉ. टी.व्ही.सोमनाथन ने आज नई दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंस…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आज बिलासपुर प्रवास के दौरान…
रायपुर विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राज्यपाल श्री रमेन डेका ने प्रदेशवासियों से पर्यावरण…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस के प्रशिक्षण तंत्र की उत्कृष्ट परंपरा को आगे बढ़ाते हुए पुलिस प्रशिक्षण…