CG : जल जीवन मिशन- मुण्डाडीह में 92 घरेलू नल कनेक्शन क्रियाशील

ग्रामवासियों को मिल रहा शुद्ध पेयजल

रायपुर, सभी घरों में व्यक्तिगत घरेलू नल कनेक्शन के माध्यम से सुरक्षित और पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराना है। स्कूलों, आंगनवाड़ी केंद्रों, ग्राम पंचायत भवनों, स्वास्थ्य केंद्रोंऔर सामुदायिक भवनों को कार्यात्मक नल कनेक्शन प्रदान करना है।  जिला मुख्यालय जशपुर से लगभग 70 कि.मी. की दूरी पर स्थित सुदूर वनांचल के गारीघाट पंचायत का राजस्व ग्राम मुण्डाडीह में जल जीवन मिशन के अंतर्गत तीन उच्च स्तरीय जलागार स्थापित कर कुल 92 क्रियाशील घरेलू नल कनेक्शन के माध्यम से संपूर्ण ग्रामवासियों को शुध्द पेय जल उपलब्ध कराया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जल जीवन मिशन योजना का बेहतर क्रियान्वयन करने के निर्देश दिए हैं।

         जल जीवन मिशन योजना के आने से पूर्व ग्रामीणों को अपनी दैनिक पेयजल की आवश्यकताओं के लिए हैण्डपंप एवं कुंओं पर पूर्ण रूप से आश्रित थे। मुख्यतः महिलाएं पानी हेतु लाईन लग कर पानी भरने का कार्य सुबह शाम किया करती थी। बारिश के दिनों में पानी प्रदूषित होने की वजह से ग्रामीणों का पेट खराब, डायरिया इत्यादि बीमारियों का भी सामना करना पड़ता था।

         जल जीवन मिशन योजना के आने के बाद अब ग्रामीणों को पानी भरने नहीं जाना पड़ता एवं तबीयत खराब होने की समस्या में भी कमी आई है। सभी ग्रामीणों को घर में नल के माध्यम से शुद्ध पेयजल मिलने से सभी ग्रामीण खुश है। ग्रामीणों का कहना है कि पहले हम हैण्डपंप एवं कुओं के द्वारा पानी भरने से परेशान थे पर अब वैसी समस्या नहीं है हम सभी खुश हैं। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया हैं।

          ग्रामीणों की सहमति एवं शपथ के माध्यम से इस ग्राम का हर घर जल को सर्टिफाइड कर दिया गया है एवं जल सभा के माध्यम से ग्रामीणों को योजना का सुचारू रूप से संचालित करने के नियमों को समझा कर लंबे समय तक योजना के संचालन को भी सुनिश्ति किया गया है।

kgnews

Recent Posts

CG : चलती हाईवा में लगी भीषण आग, चालक समेत 3 लोग गंभीर रूप से झुलसे …

CG : चलती हाईवा में लगी भीषण आग, चालक समेत 3 लोग गंभीर रूप से झुलसे …

सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में गुरुवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। अंबिकापुर-रायगढ़…

3 minutes ago
CG : बारनवापारा अभयारण्य में तीन चीतलों की मौत, एक के शिकार की आशंका; जांच में जुटा वन विभाग …

CG : बारनवापारा अभयारण्य में तीन चीतलों की मौत, एक के शिकार की आशंका; जांच में जुटा वन विभाग …

महासमुंद। बारनवापारा अभयारण्य में तीन चीतलों (हिरण) की मौत से वन विभाग में हड़कंप मच…

7 minutes ago
राजनांदगांव : चार दुकानों का ताला तोड़ 18 हजार नकद की चोरी…

राजनांदगांव : चार दुकानों का ताला तोड़ 18 हजार नकद की चोरी…

राजनांदगांव , गंडई थाना क्षेत्र के ग्राम नर्मदा में साल्हेवारा रोड में मौजूद कॉम्पलेक्स के…

8 minutes ago
राजनांदगांव : राजनांदगांव में जल जीवन मिशन अधूरा, 16 हजार से ज्यादा घर अब भी नल कनेक्शन से वंचित …

राजनांदगांव : राजनांदगांव में जल जीवन मिशन अधूरा, 16 हजार से ज्यादा घर अब भी नल कनेक्शन से वंचित …

राजनांदगांव । जिले में केंद्र सरकार की जल जीवन मिशन योजना की रफ्तार सुस्त पड़…

10 minutes ago
राजनांदगांव : 200 से अधिक विद्यार्थियों को मिले बैकलॉग की निष्पक्ष जांच की मांग…

राजनांदगांव : 200 से अधिक विद्यार्थियों को मिले बैकलॉग की निष्पक्ष जांच की मांग…

राजनांदगांव , अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई राजनांदगांव ने दिग्विजय कॉलेज के हालही में…

10 minutes ago
CG : पेट्रोल पंप डीलरशिप रद्द, हाईकोर्ट ने HPCL पर लगाया 1 लाख का हर्जाना …

CG : पेट्रोल पंप डीलरशिप रद्द, हाईकोर्ट ने HPCL पर लगाया 1 लाख का हर्जाना …

बिलासपुर । छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) द्वारा एक महिला की ग्रामीण…

13 minutes ago