छत्तीसगढ़

CG : जिला खनिज संस्थान न्यास की शासी परिषद बैठक में 30 करोड़ की कार्य योजना स्वीकृत

महासमुंद जिला खनिज संस्थान न्यास की शासी परिषद की बैठक शनिवार को 11 बजे जिला पंचायत के सभाकक्ष में संपन्न हुई। कलेक्टर प्रभात मलिक की अध्यक्षता में हुए इस बैठक में सांसद चुन्नीलाल साहू, महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, बसना विधायक संपत अग्रवाल, खल्लारी विधायक द्वारकाधीश यादव एवं सरायपाली विधायक श्रीमती चातुरी नंद,  जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती उषा पटेल शामिल हुए। बैठक में अन्य सदस्य एवं संबंधित अधिकारीगण भी शामिल हुए। बैठक में वर्ष 2024-25 के लिए 16 सेक्टर के लिए 3010 करोड़ रुपए लागत के विकास कार्यों का अनुमोदन किया गया। बैठक में कलेक्टर ने जिला प्रशासन द्वारा किए गए अभी तक के कार्यों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि महिला बाल विकास अंतर्गत 489 आंगनबाड़ी केंद्रों में विद्युतीकरण किया जा चुका है। शहरी आंगनबाड़ी केंद्रों में भी बच्चों की सुविधा के लिए कूलर उपलब्ध कराया जा रहा है। वहीं स्वास्थ्य केंद्रों में भी लगातार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सिकल सेल से पीड़ित 492 लोगों का उपचार किया गया है और उनमें से 243 को दिव्यांगता प्रमाण पत्र दिया गया। कलेक्टर ने कहा कि किशोरी बालिकाओं और महिलाओं के लिए एनीमिया जांच शिविर लगाकर पूर्ण किया गया जिसमें 122528 लोगों की जांच की गई। राजस्व प्रकरणों के निराकरण के लिए नक्शा बटांकन काम भी किया गया। वही शासकीय आवास आवंटन के लिए ऑनलाइन प्रणाली विकसित की गई है। जिला प्रशासन द्वारा संचालित नव किरण अकादमी से अभी तक 240 बच्चे परीक्षा में सफल हुए हैं। वहीं विशेष पिछड़ी जनजाति के 112 लोगों को नियुक्ति दी गई है। छत्तीसगढ़ भवन निर्माण एवं कर्मकार कल्याण मंडल में 9846 लोगों को लाभ दिलाया गया है ।कलेक्टर ने कहा कि पिछले वर्ष के मुकाबले इस वर्ष 5000 से अधिक महिला समूह को 110 करोड़ के लोन वितरित किए गए हैं। शहरों और हाट बाजारों को सुव्यवस्थित करने के लिए लगातार सफाई अभियान किया जा रहा है। तत्पश्चात जिला खनिज न्यास संस्थान की बैठक में कलेक्टर ने कहा कि उच्च प्राथमिकता के क्षेत्र का 60% राशि खर्च किया जाना होता है जबकि अन्य प्राथमिकता के लिए 40 प्रतिशत की राशि खर्च की जाती है। जिसके अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण स्वास्थ्य देखभाल, वृद्ध एवं निशक्तजन, कौशल विकास, सतत जीविकोपार्जन अधोसरंचना, युवा गतिविधि और ऊर्जा एवं जल विभाजक संबंधी कार्यों का अनुमोदन किया गया। जिसकी लागत 3010 लाख रुपए है। बैठक में 2023-24 के सेक्टरवार पूरक कार्ययोजना और 2022-23 के वार्षिक प्रतिवेदन का भी अनुमोदन किया गया। इस दौरान विधायकों ने खनिज, पेयजल, स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण सुझाव भी रखें। कलेक्टर ने उनके सुझावों पर अमल करने का भरोसा दिलाया।

kgnews

Recent Posts

CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

विकास कार्यों से आमजन की सुविधाओं का होगा विस्तार - मुख्यमंत्री साय रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव…

2 hours ago
CG : ऑडियो वायरल हुआ, व्यायाम शिक्षक नौकरी से निकाला गया

CG : ऑडियो वायरल हुआ, व्यायाम शिक्षक नौकरी से निकाला गया

जांजगीर-चांपा । जिले के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, नवागढ़ में पदस्थ संविदा व्यायाम…

2 hours ago
CG : कच्चे और टपकते घर के झंझट से मिली हमेशा के लिए मुक्ति पीएम जनमन आवास योजना से ग्राम आमादरहा के मोटू राम का सपना हुआ साकार

CG : कच्चे और टपकते घर के झंझट से मिली हमेशा के लिए मुक्ति पीएम जनमन आवास योजना से ग्राम आमादरहा के मोटू राम का सपना हुआ साकार

अम्बिकापुर , केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं किस तरह अंतिम पंक्ति में खड़े…

3 hours ago
CG : मेधावी नोनी बाबू योजना से संवर रहा श्रमिक की बेटी का भविष्य,ममता राजवाड़े योजना के सहयोग से बी.एस.सी. नर्सिंग की कर रहीं पढ़ाई

CG : मेधावी नोनी बाबू योजना से संवर रहा श्रमिक की बेटी का भविष्य,ममता राजवाड़े योजना के सहयोग से बी.एस.सी. नर्सिंग की कर रहीं पढ़ाई

अम्बिकापुर , छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी नीतियां और श्रम विभाग की योजनाएं प्रदेश के गरीब…

3 hours ago
CG : पीएम सूर्य घर-मुफ्त योजना से ग्राम कंठी के उमाकांत का बिजली बिल हुआ शून्य, बिजली उपभोक्ता से बने ऊर्जादाता

CG : पीएम सूर्य घर-मुफ्त योजना से ग्राम कंठी के उमाकांत का बिजली बिल हुआ शून्य, बिजली उपभोक्ता से बने ऊर्जादाता

अम्बिकापुर , शासन की महत्वाकांक्षी पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजनाश् आम नागरिकों के लिए…

3 hours ago
CG : राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान अंतिम चरण में, सरगुजा में मिलीं ऐतिहासिक और दुर्लभ पाण्डुलिपियां

CG : राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान अंतिम चरण में, सरगुजा में मिलीं ऐतिहासिक और दुर्लभ पाण्डुलिपियां

अम्बिकापुर , कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार अग्रवाल के…

3 hours ago