केशकाल राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर एक बार फिर एक यात्री बस रफ्तार के साथ ही समय से पहले पहुँचने की होड़ में ट्रैक्टर से टकराते हुए सडक़ किनारे गड्ढे में जा घुसी। इस हादसे में ड्राइवर समेत 3 यात्रियों को चोट आई, उन्हें कांकेर के अस्पताल में भेजा गया, वहीं बस में सवार अन्य यात्रियों को निकाल कर दूसरे बस से रायपुर के लिए रवाना किया गया। यह घटना केशकाल थाना क्षेत्र के ग्राम खालेमुरवेंड के पास हुई। केशकाल थाना प्रभारी ने बताया कि देर रात जगदलपुर से एक यात्री बस 29 सवारियों को लेकर रायपुर के लिए निकली थी, रात करीब 2 बजे के लगभग जैसे ही बस केशकाल थाना क्षेत्र के ग्राम खालेमुरवेंड के पास पहुँची, तभी सामने से आ रही एक तेज रफ्तार ट्रक को बचाने के साथ ही ओवरटेक कर रही एक ट्रैक्टर से जा टकराई। इस हादसे के बाद बस अनियंत्रित होकर सडक़ किनारे गड्ढे में जा घुसी। बस में सवार 3 यात्रियों के अलावा बस के चालक को भी चोट आई। उसे कांकेर के अस्पताल भिजवाया गया, वहीं घटना की जानकारी मिलते ही केशकाल पुलिस की टीम भी देर रात मौके पर पहुँच यात्रियों को निकालने में जुट गई। सभी सवारियों को सही सलामत बाहर निकालने के बाद उन्हें दूसरी बस की मदद से रायपुर भिजवाया गया। रात ज्यादा होने के कारण बस को नहीं निकाला गया, लेकिन शनिवार की सुबह से ही बस को निकालने में पुलिस टीम जुट गई थी।
भोपाल भोपाल में 10 लेन सड़क निर्माण परियोजना के अंतर्गत नयापुरा सेंट्रल जेल के समीप…
भोपाल गुना जिले के थाना विजयपुर क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्पर एवं संवेदनशील कार्रवाई…
रायपुर उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव ने आज बिलासपुर में…
भोपाल खरगोन में 11 से 16 जून 2026 तक आयोजित जी.एच. रायसोनी मेमोरियल मध्यप्रदेश स्टेट…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेश में संगठित अपराधों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज गरियाबंद जिले के ग्राम दर्रापारा में अखिल भारतीय…