बिलासपुर । राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर पूरे जिले में शुक्रवार को शहीद दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जिला कार्यालय में बाबू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
सभी ने दो मिनट का मौन रखकर राष्ट्रपिता के बलिदान को स्मरण किया। महात्मा गांधी केवल स्वतंत्रता संग्राम के नायक ही नहीं, बल्कि मानवता के लिए एक विचारधारा हैं। उनके सिद्धांत आज भी समाज में सद्भाव, समानता और नैतिक मूल्यों की दिशा दिखाते हैं। शहीद दिवस पर यह संदेश दिया गया कि बापू के बताए मार्ग पर चलकर ही एक सशक्त, समरस और आत्मनिर्भर भारत का निर्माण संभव है। जिला पंचायत, नगर निगम सहित सभी कार्यालयों में राष्ट्रपिता को मौन श्रद्धांजलि दी गई।
रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार ने त्रिस्तरीय पंचायत व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में…
भोपाल उज्जैन जिले के थाना चिंतामन गणेश क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर…
इंदौर देश का सबसे स्वच्छ शहर इंदौर गंभीर जलसंकट से गुजर रहा है। हालत यह…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में अवैध मादक पदार्थों एवं नशीले पदार्थों की तस्करी के…
भोपाल मॉडल और अभिनेत्री त्विषा शर्मा की 12 मई को संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत…
भोपाल पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा की अध्यक्षता में मध्यप्रदेश पुलिस स्वास्थ्य सुरक्षा योजना (PHPS) न्यासी…