बायोगैस संयंत्र शीघ्र प्रारंभ करने, प्रधानमंत्री आवास एवं एग्री स्टेक पंजीयन में तेजी लाने के दिए निर्देश
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कलेक्टर विजय दयाराम के. के निर्देशानुसार मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मुकेश रावटे ने आज गौरेला विकासखंड के ग्राम पंचायत गिरवर एवं गोरखपुर का निरीक्षण कर विभिन्न विकास कार्यों और शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को योजनाओं का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्राम पंचायत गिरवर में स्थापित बायोगैस संयंत्र का अवलोकन कर संयंत्र को शीघ्र संचालित करने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए क्रेडा एवं जनपद पंचायत के अधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित कर निर्धारित समय-सीमा में संयंत्र प्रारंभ कराने के लिए कहा।
उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत स्वीकृत आवासों की प्रगति का निरीक्षण किया तथा निर्माण कार्यों को गुणवत्ता के साथ समय पर पूर्ण कराने के निर्देश दिए। साथ ही ग्राम में प्रस्तावित वृक्षारोपण स्थल का भी निरीक्षण कर व्यापक पौधरोपण की तैयारी सुनिश्चित करने तथा पर्यावरण संरक्षण की दिशा में प्रभावी कार्य करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। सीईओ जिला पंचायत ने ग्राम पंचायत गोरखपुर में परियोजना मद से स्वीकृत बहुउद्देशीय भवन के निर्माण कार्य का निरीक्षण कर निर्माण कार्य की गुणवत्ता बनाए रखते हुए समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने एग्री स्टेक पंजीयन शिविर का भी अवलोकन किया और शिविर में उपस्थित किसानों से चर्चा कर पंजीयन की प्रक्रिया की जानकारी ली और शिविर प्रभारी को सभी किसानों का पंजीयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने पंचायत सचिव एवं पटवारी को किसानों को आवश्यक सहयोग प्रदान करने, सभी पात्र हितग्राहियों का समय पर पंजीयन पूर्ण कराने तथा शासन की इस महत्वाकांक्षी पहल का व्यापक प्रचार-प्रसार करने कहा।
रायपुर प्रसिद्ध गोंचा पर्व छत्तीसगढ़ के बस्तर (जगदलपुर) अंचल में मनाया जाने वाला एक अनूठा…
रायपुर अमलीडीह से कामनबोड़ तक बनेगी 1.40 किमी लंबी सड़क, मार्ग में 5 पुलियों का…
भोपाल अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस के उपलक्ष्य में वन विहार राष्ट्रीय उद्यान द्वारा बाघ सप्ताह के…
रायपुर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वन महोत्सव का किया शुभारंभ पर्यावरण संरक्षण को जनभागीदारी…
भोपाल विश्व के सबसे बड़े धार्मिक आयोजनों में शामिल सिंहस्थ-2028 की व्यापक तैयारियों के मद्देनजर…
रायपुर जमीन पर बैठकर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सुनी ग्रामीणों की बात, करोड़ों रुपये के…