छत्तीसगढ़

CG : जिला पंचायत सीईओ ने भदौरा और सधवानी पंचायत का किया निरीक्षण, प्रधानमंत्री आवासों को शीघ्र पूर्ण करने दिए निर्देश

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मुकेश रावटे ने आज गौरेला विकासखंड के ग्राम पंचायत भदौरा और सधवानी का भ्रमण कर प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत निर्माणाधीन एवं अप्रारंभ आवासों की प्रगति का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि निर्माणाधीन आवासों को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्वक पूर्ण कराया जाए तथा जिन आवासों का निर्माण अभी प्रारंभ नहीं हुआ है, उन्हें शीघ्र शुरू कर हितग्राहियों को योजना का लाभ सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने हितग्राहियों से चर्चा कर आवास निर्माण की प्रगति की जानकारी ली तथा योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए नियमित मॉनिटरिंग करने जनपद सीईओ को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना शासन की महत्वाकांक्षी योजना है, जिसके माध्यम से पात्र परिवारों को पक्के आवास उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

           भ्रमण के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने हाई स्कूल सधवानी का भी निरीक्षण किया। उन्होंने शिक्षकों एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति, अध्ययन-अध्यापन व्यवस्था तथा विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों का अवलोकन किया। विद्यार्थियों से संवाद करते हुए उन्होंने नियमित अध्ययन, अनुशासन एवं लक्ष्य निर्धारित कर मन लगाकर पढ़ाई करने विद्यार्थीयों को प्रेरित किया। निरीक्षण के दौरान जनपद पंचायत गौरेला के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जीआर भगत सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

kgnews

Recent Posts

मेट्रो निर्माण से प्रभावित मार्गों की तत्काल करायें मरम्मत, आमजन की सुविधा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता: राज्यमंत्री गौर

मेट्रो निर्माण से प्रभावित मार्गों की तत्काल करायें मरम्मत, आमजन की सुविधा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता: राज्यमंत्री गौर

भोपाल  पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण तथा विमुक्त, घुमन्तु और अर्धघुमन्तु कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) …

28 minutes ago
जबलपुर में गेहूं भंडारण का बड़ा घोटाला, दो सरकारी गोदामों से 1000 टन अनाज गायब

जबलपुर में गेहूं भंडारण का बड़ा घोटाला, दो सरकारी गोदामों से 1000 टन अनाज गायब

जबलपुर जिले में समर्थन मूल्य पर खरीदे गए गेहूं के भंडारण में एक और बड़ा…

38 minutes ago
लोक कलाओं में शुरू करें सर्टिफिकेट कोर्स : राज्य मंत्री लोधी

लोक कलाओं में शुरू करें सर्टिफिकेट कोर्स : राज्य मंत्री लोधी

भोपाल संस्कृति, पर्यटन और धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  धर्मेन्द्र भाव सिंह…

48 minutes ago
नशामुक्त, साइबर सुरक्षित एवं जनकेंद्रित पुलिसिंग पर डीजीपी कैलाश मकवाणा ने दिए निर्देश

नशामुक्त, साइबर सुरक्षित एवं जनकेंद्रित पुलिसिंग पर डीजीपी कैलाश मकवाणा ने दिए निर्देश

भोपाल  केंद्रीय गृह मंत्री  अमित शाह द्वारा निर्देशित "नशामुक्त भारत" अभियान के लक्ष्यों की प्राप्ति…

1 hour ago
कर्मचारियों की गरिमा और आर्थिक सुरक्षा के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की बड़ी पहल

कर्मचारियों की गरिमा और आर्थिक सुरक्षा के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की बड़ी पहल

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने आज मंत्रालय महानदी भवन के सभागार में राज्य के…

1 hour ago
इंदौर में इंजीनियरिंग की पढ़ाई अब हिंदी में! SGSITS की नई पहल, छात्रों को मिला बड़ा विकल्प

इंदौर में इंजीनियरिंग की पढ़ाई अब हिंदी में! SGSITS की नई पहल, छात्रों को मिला बड़ा विकल्प

इंदौर मध्य प्रदेश के इंदौर स्थित एसजीएसआईटीएस (SGSITS) ने तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में एक…

1 hour ago